Aaj Ka Match Kon Jeeta 25 May: आज का मैच कौन जीता- हैदराबाद vs केकेआर

Aaj Ka Match Kon Jeeta 25 May: आईपीएल 2025 का 68वां मैच सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला गया। इस मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने 110 रनों से बड़ी जीत हासिल की। केकेआर को 279 रनों का लक्ष्य मिला था। लेकिन हैदराबाद की तरफ से जयदेव उनादकट, हर्ष दुबे और ईशान मलिंगा ने जबरदस्त गेंदबाजी करते हुए केकेआर के बल्लेबाजों को मैच बनाने का मौका नहीं दिया। केकेआर की पूरी टीम 168 रन पर ऑल आउट हो गई और 110 रनों से केकेआर को हार का सामना करना पड़ा।

सनराइजर्स हैदराबाद ने बनाए 278 रन (Aaj Ka Match Kon Jeeta 25 May)

सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ दमदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 20 ओवर में तीन विकेट खोकर 278 रन बनाए थे। इस शानदार प्रदर्शन के पीछे हेनरिक क्लासेन और ट्रेविस हेड का बड़ा योगदान रहा। क्लासेन ने 37 गेंदों में तेजतर्रार 105 रनों की नाबाद पारी खेली, जबकि हेड ने 40 गेंदों में 76 रन बनाकर अपनी टीम के एक बड़े स्कोर की तरफ बढ़ाने का काम किया।

Aaj Ka Match 1

बल्लेबाजों का दमदार प्रदर्शन

मैच की शुरुआत सनराइजर्स के लिए अच्छी रही। अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड ने पहले विकेट के लिए 92 रन जोड़कर टीम को एक मजबूत आधार दिया। अभिषेक ने 16 गेंदों में 32 रन बनाए, जिसमें चार चौके और दो छक्के शामिल थे, लेकिन फिर सुनील नरेन ने उन्हें आउट कर कोलकाता को पहला सफलता दिलाई। इसके बाद नरेन ने ट्रेविस हेड को भी पवेलियन भेजा, जिन्होंने छह चौके और छह छक्के लगाकर 76 रन बनाए। हेड ने मात्र 26 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया, जो उनकी आक्रामक बल्लेबाजी का परिचायक था।

आईपीएल के इतिहास का तीसरा सबसे बड़ा स्कोर

इस पारी के दम पर सनराइजर्स ने आईपीएल के इतिहास में तीसरा सबसे बड़ा स्कोर बनाया। इससे पहले उनकी टीम ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 286 रन बनाए थे। इस मैच में ईशान किशन ने 29 रन बनाए जबकि अनिकेत वर्मा 12 रन बनाकर नाबाद रहे। कुल मिलाकर सनराइजर्स हैदराबाद की बल्लेबाजी ने इस मुकाबले में जबरदस्त दबदबा बनाया और कोलकाता नाइट राइडर्स को पूरी तरह से मैच से बाहर कर दिया।

सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, अभिनव मनोहर, पैट कमिंस (कप्तान), हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, ईशान मलिंगा।

इम्पैक्ट प्लेयर्स: मोहम्मद शमी, हर्ष दुबे, सचिन बेबी, जीशान अंसारी, सिमरजीत सिंह।

कोलकाता नाइट राइडर्स: क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), सुनील नरेन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), मनीष पांडे, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, वैभव अरोड़ा, हर्षित राणा, एनरिक नॉर्त्जे, वरुण चक्रवर्ती।

इम्पैक्ट प्लेयर्स: अनुकूल रॉय, वेंकटेश अय्यर, अंगकृष रघुवंशी, स्पेंसर जॉनसन, लवनिथ सिसोदिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+