Aaj Ka Match Kon Jeeta 22 Jan: आज का मैच कौन जीता- भारत vs इंग्लैंड
Aaj Ka Match Kon Jeeta 22 Jan: भारत ने पहले टी-20 मैच में इंग्लैंड को 7 विकेट से शिकस्त दे दी है। भारत के लिए अभिषेक शर्मा ने ताबड़तोड़ अंदाज में अर्धशतक जड़ने का काम किया। 133 रनों का पीछा करते हुए संजू सैमसन के साथ अभिषेक शर्मा ने पारी का आगाज किया। संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ने भारत को तेज शुरुआत दिलाई है और पहले ओवर से ही चौके-छक्कों की झड़ी लगा दी। भारत ने 13वें ओवर में लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया।
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा की जबरदस्त शुरुआत (Aaj Ka Match Kon Jeeta 22 Jan)
जोफ्रा आर्चर ने भारत को पहला झटका दिया, उन्होंने संजू सैमसन को आउट कर इंग्लैंड को पहली सफलता दिलाई। सैमसन ने अपनी बल्लेबाजी से अच्छा प्रदर्शन किया और अभिषेक शर्मा के साथ मिलकर भारत को एक मजबूत शुरुआत दिलाई। सैमसन ने 20 गेंदों में चार चौकों और एक छक्के की मदद से 26 रन बनाये। वे अच्छी लय में दिख रहे थे, लेकिन वह अपनी पारी को ज्यादा बड़ा नहीं बना सके।

अभिषेक शर्मा ने जड़ा अर्धशतक
अभिषेक शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच में अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से भारतीय टीम को जीत की ओर बढ़ाया। 20 गेंदों पर अर्धशतक पूरा करके उन्होंने न केवल अपनी बल्लेबाजी का दम दिखाया, बल्कि टीम को एक मजबूत स्थिति में ला खड़ा किया। सैमसन और सूर्यकुमार के जल्दी आउट होने के बाद, अभिषेक एक तरफ से रन बनाने का काम करते रहे। अभिषेक शर्मा की दमदार बल्लेबाजी की बदौलत भारत ने 10 ओवर में ही 100 रन पूरे कर लिए थे। अभिषेक शर्मा 34 गेंदों में 79 रन बनाकर पवेलियन लौटे।
भारतीय गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन
पहले टी-20 मैच में भारतीय गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला, खासकर वरुण चक्रवर्ती और अर्शदीप सिंह ने गेंद से कमाल का प्रदर्शन किया। जिसकी बदौलत इंग्लैंड की टीम 132 रन पर सिमट गई इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने अकेले दम पर 68 रन बनाए, लेकिन उनके अलावा अन्य बल्लेबाजों ने अपेक्षित प्रदर्शन नहीं किया।
अर्शदीप सिंह का दमदार प्रदर्शन
अर्शदीप सिंह ने भारतीय गेंदबाजों के बीच मुख्य भूमिका निभाई और इंग्लैंड को शुरुआती झटके दिए। इसके साथ ही उन्होंने भारत के लिए टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे सफल गेंदबाज बनने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। वरुण चक्रवर्ती ने तीन विकेट लेकर इंग्लैंड की पारी को ध्वस्त करने में अहम भूमिका निभाई। हार्दिक पांड्या और अक्षर पटेल ने भी दो-दो विकेट लेकर पारी को समाप्त करने में मदद की।












Click it and Unblock the Notifications