IND vs ENG: भारतीय गेंदबाजों का कहर, महज 132 रन पर सिमटी इंग्लैंड की टीम, जोस बटलर ने जड़ा अर्धशतक

IND vs ENG England skipper Jos Butler: भारत और इंग्लैंड के बीच कोलकाता के ईडेन गार्डेंस पर टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला खेला गया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की टीम 132 रनों पर ऑल आउट हो गई। इस मैच में भारतीय कप्तान सूर्य़कुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

अर्शदीप सिंह ने किया कमाल (IND vs ENG England skipper Jos Butler)

अर्शदीप सिंह ने पहले ही ओवर में फिल सॉल्ट को आउट कर भारत को धमाकेदार शुरुआत दिलाई। फिल सॉल्ट के बाद बेन डकेत को भी अर्शदीप सिंह ने ही अपना शिकार बनाया। डकेत रिंकू सिंह को कैच देकर पवेलियन लौट गए।

IND vs ENG 1

जोस बटलर ने खेली कप्तानी पारी

कप्तान जोस बटलर ने इंग्लैंड को एक तरफ से संभालने का काम किया। वह कप्तानी पारी खेलते हुए तेज गति से अर्धशतक जड़ने का काम किया। जोस बटलर 45 गेंदों में 68 रन बनाकर पवेलियन लौटे। वरुण चक्रवर्ती की गेंद पर नीतीश कुमार रेड्डी ने जोस बटलर का जबरदस्त कैच पकड़ने का काम किया। जोस बटलर ने इंग्लैंड के लिए कप्तानी पारी खेलने का काम किया।

वरुण चक्रवर्ती ने झटके तीन विकेट

वरुण चक्रवर्ती ने अपने चार ओवर के स्पेल में 23 रन देकर तीन विकेट चटकाने का काम किया। स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने हैरी ब्रूक को आउट कर भारत को तीसरी सफलता दिलाई। ब्रूक 14 गेंदों पर 17 रन बनाकर आउट हुए। वरुण चक्रवर्ती ने शानदार गेंदबाजी करते हुए इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर की पारी का अंत भी किया। वरुण चक्रवर्ती के अलावा अक्षऱ पटेल और हार्दिक पंड्या ने विकेट चटकाने में कामयाबी हासिल की।

भारत की प्लेइंग इलेवन: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती।

इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन: बेन डकेत, फिल सॉल्ट (विकेटकीपर), जोस बटलर (कप्तान), हैरी ब्रूक, लियाम लिविंगस्टोन, जैकब बेथेल, जैमी ओवरटन, गस एटकिंसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, मार्क वुड।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+