Aaj Ka Match Kon Jeeta 20 May: आज का मैच कौन जीता- चेन्नई vs राजस्थान

Aaj Ka Match Kon Jeeta 20 May: आईपीएल 2025 का 62वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया। राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को छह विकेट से हरा दिया। टॉस हारकर चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 187 रन बनाए। जवाब में राजस्थान ने 17.1 ओवर में चार विकेट गंवाकर 188 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। वैभव सूर्यवंशी ने अर्धशतकीय पारी खेलकर राजस्थान के लिए कमाल का प्रदर्शन किया।

यशस्वी जायसवाल ने ताबड़तोड़ अंदाज में बनाए रन (Aaj Ka Match Kon Jeeta 20 May)

यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर राजस्थान को ताबड़तोड़ शुरुआत दिलाने में सफलता हासिल की। दोनों ही बल्लेबाजों ने शुरुआती ओवर से ही तेज तर्रार अंदाज में रन बनाने का सिलसिला शुरू किया। राजस्थान को पहला झटका अंशुल कंबोज ने दिया। उन्होंने यशस्वी जायसवाल को अपना शिकार बनाया। वह 19 गेंदों में 36 रन बनाकर आउट हुए।

Aaj Ka Match 1

चेन्नई सुपर किंग्स ने बनाए थे इतने रन

चेन्नई सुपर किंग्स ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 188 रन का लक्ष्य रखा था। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई की टीम ने 20 ओवरों में आठ विकेट खोकर 187 रन बनाए थे। चेन्नई के बल्लेबाजों ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया, लेकिन राजस्थान के गेंदबाजों ने अच्छे प्रदर्शन से उन्हें ज्यादा रन नहीं बनाने दिए। अंतिम तीन ओवर में चेन्नई के बल्लेबाज सिर्फ 17 रन ही बना सके।

चेन्नई के लिए इन खिलाड़ियों ने दिखाया दम

चेन्नई के लिए सबसे अधिक रन आयुष म्हात्रे (43) ने बनाए। उन्होंने अपनी पारी में शानदार शॉट्स खेले और टीम के लिए एक मजबूत आधार तैयार किया। उनके साथ डेवाल्ड ब्रेविस ने 42 रन बनाकर टीम को मध्यक्रम में मजबूती दी। शिवम दुबे भी 39 रन बनाकर अहम योगदान देने में सफल रहे। हालांकि, चेन्नई के अन्य बल्लेबाज राजस्थान के गेंदबाजों के सामने बड़े शॉट्स लगाने में नाकाम रहे।

राजस्थान के लिए युद्धवीर सिंह और आकाश मधवाल ने तीन-तीन विकेट लेकर चेन्नई के बल्लेबाजी क्रम को तोड़ा। तुषार देशपांडे और वानिंदु हसरंगा ने भी एक-एक सफलता प्राप्त की, जिससे राजस्थान ने चेन्नई को 200 से कम स्कोर पर रोकने में सफलता हासिल की।

चेन्नई सुपर किंग्स: आयुष म्हात्रे, डेवोन कॉनवे, उर्विल पटेल, रवींद्र जड़ेजा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, एमएस धोनी (विकेटकीपर/कप्तान), अंशुल कंबोज, रविचंद्रन अश्विन, नूर अहमद, खलील अहमद।

इम्पैक्ट प्लेयर्स: मथीशा पथिराना, दीपक हुड्डा, विजय शंकर, कमलेश नागरकोटी, रामकृष्ण घोष।

राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (विकेटकीपर/कप्तान), रियान पराग, ध्रुव जुरेल, शिमरन हेटमायर, वानिंदु हसरंगा, क्वेन मफाका, युद्धवीर सिंह चरक, तुषार देशपांडे, आकाश मधवाल।

इम्पैक्ट प्लेयर्स: लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, कुमार कार्तिकेय, शुभम दुबे, अशोक शर्मा, कुणाल सिंह राठौड़।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+