KKR vs PBKS: कोलकाता बनाम पंजाब का IPL मैच कौन जीतेगा? महामुकाबले से पहले जानें हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

PBKS vs KKR Head To Head Record: कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) 26 अप्रैल को ईडन गार्डन्स में पंजाब किंग्स (PBKS) से भिड़ेगी। केकेआर सात में से पांच मैच जीतकर इस समय अंक तालिका में दूसरे नंबर पर है, जबकि पीबीकेएस आठ में से सिर्फ दो मैच जीतकर अंक तालिका में आखिरी से एक स्थान ऊपर है। कप्तान सैम करन उम्मीद करेंगे कि केकेआर के खिलाफ मुकाबला उनकी किस्मत बदल सकता है। आइए एक्शन से पहले दोनों टीमों के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड पर एक नजर डालते हैं।

केकेआर बनाम पीबीकेएस आमने-सामने का रिकॉर्ड
कोलकाता और पंजाब ने अब तक एक-दूसरे के खिलाफ 32 आईपीएल मैच खेले हैं। शाहरुख खान की केकेआर ने 21 और प्रीति जिंटा की पीबीकेएस ने 11 मैच जीते हैं। पीबीकेएस के खिलाफ कोलकाता का अब तक का हाईएस्ट स्कोर 245 है। केकेआर के खिलाफ पंजाब का अब तक का हाईएस्ट स्कोर 214 है।

Kolkata Knight Riders

पिछली बार कैसा था दोनों टीमों का प्रदर्शन
आखिरी बार ये दोनों टीमें मई 2023 में एक-दूसरे से भिड़ी थीं। पंजाब ने 20 ओवर में 179/7 रन बनाए। जवाब में केकेआर ने मैच की आखिरी गेंद पर लक्ष्य हासिल कर 5 विकेट से जीत हासिल की। आंद्रे रसेल ने 23 गेंदों में 42 रन बनाकर प्लेयर ऑफ द मैच जीता।

कोलकाता बनाम पंजाब का IPL मैच कौन जीतेगा?
कोलकाता की मौजूदा फॉर्म को देखते हुए पूरी संभावना है कि वे मैच में पीबीकेएस को हरा देंगे। श्रेयस अय्यर के नेतृत्व वाली टीम के खिलाड़ी वर्तमान में अच्छा योगदान दे रहा है और शानदार लय में नजर आ रहे हैं, जबकि शिखर धवन के नेतृत्व की अनुपस्थिति में पंजाब संघर्ष कर रहा है।

कोलकाता फुल स्क्वाड: फिलिप साल्ट (विकेटकीपर), सुनील नरेन, अंगकृष रघुवंशी, वेंकटेश अय्यर, श्रेयस अय्यर (कप्तान), रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, मिशेल स्टार्क, वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा, सुयश शर्मा, अनुकूल रॉय, मनीष पांडे, वैभव अरोड़ा, रहमानुल्लाह गुरबाज़, अल्लाह ग़ज़नफ़र, साकिब हुसैन, शेरफेन रदरफोर्ड, चेतन सकारिया, नितीश राणा, श्रीकर भरत, दुष्मंथा चमीरा।

ये भी पढ़ें- KKR vs PBKS Pitch Report: आज के IPL में बल्लेबाज या गेंदबाज कौन पड़ेगा भारी? जानें पिच और वेदर रिपोर्ट

पंजाब फुल स्क्वाड: सैम करन (कप्तान), प्रभसिमरन सिंह, रिले रोसौव, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), लियाम लिविंगस्टोन, शशांक सिंह, आशुतोष शर्मा, हरप्रीत सिंह भाटिया, हरप्रीत बराड़, हर्षल पटेल, कैगिसो रबाडा, अर्शदीप सिंह, राहुल चाहर, विधाथ कवरप्पा, अथर्व तायडे, शिवम सिंह, ऋषि धवन, जॉनी बेयरस्टो, नाथन एलिस, तनय त्यागराजन, शिखर धवन, क्रिस वोक्स, सिकंदर रज़ा, प्रिंस चौधरी, विश्वनाथ सिंह।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+