KKR vs PBKS Pitch Report: आज के IPL में बल्लेबाज या गेंदबाज कौन पड़ेगा भारी? जानें पिच और वेदर रिपोर्ट
KKR vs PBKS IPL 2024: आईपीएल के 17वें सीजन का 42वां मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स (KKR vs PBKS) के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच ये हाई-वोल्टेज एक्शन कोलकाता के ई़डन गार्डन्स में शाम 7:30 बजे से देखने को मिलेगा। मैच से पहले पिच और वेदर रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं, जोकि आपकी ड्रीम-11 टीम के लिए गेम चेंजर साबित हो सकती है।
KKR vs PBKS Pitch Report: बल्लेबाज या गेंदबाज कौन पड़ेगा भारी?
कोलकाता के ईडन गार्डन्स की पिच बल्लेबाजों के साथ-साथ तेज गेंदबाजों को भी मदद करती है। इस स्थान पर बल्लेबाजी करना अपेक्षाकृत आसान है। दर्शक एक हाई स्कोरिंग मैच की उम्मीद कर सकते हैं, जहां डेथ ओवरों में तेज गेंदबाज महत्वपूर्ण होंगे। यहां आखिरी मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला गया था, जहां 16 विकेट के नुकसान पर कुल 443 रन बने थे। पेसर्स को 12 और स्पिनर्स को 3 विकेट मिले।

KKR vs PBKS Weather: कोलकाता में कैसा रहेगा आज का मौसम
शुक्रवार, 26 अप्रैल को कोलकाता में बारिश की कोई संभावना नहीं है। शाम को ह्यूमिडिटी का स्तर 70-80 प्रतिशत के साथ, तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। मैच के दौरान हवा की गति 20 किमी/घंटा के करीब होगी।
पंजाब किंग्स टीम: सैम करन (कप्तान), प्रभसिमरन सिंह, रिले रोसौव, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), लियाम लिविंगस्टोन, शशांक सिंह, आशुतोष शर्मा, हरप्रीत सिंह भाटिया, हरप्रीत बराड़, हर्षल पटेल, कैगिसो रबाडा, अर्शदीप सिंह, राहुल चाहर, विधाथ कवरप्पा, अथर्व तायडे, शिवम सिंह, ऋषि धवन, जॉनी बेयरस्टो, नाथन एलिस, तनय त्यागराजन, शिखर धवन, क्रिस वोक्स, सिकंदर रज़ा, प्रिंस चौधरी, विश्वनाथ सिंह।
ये भी पढ़ें- 'शमी ने पार्टी फंड में दिए करोड़ों रुपए...,' हसीन जहां ने फर्जी डॉक्यूमेंट मामले में भी किया चौंकाने वाला दावा
कोलकाता नाइट राइडर्स टीम: फिलिप साल्ट (विकेटकीपर), सुनील नरेन, अंगकृष रघुवंशी, वेंकटेश अय्यर, श्रेयस अय्यर (कप्तान), रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, मिशेल स्टार्क, वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा, सुयश शर्मा, अनुकूल रॉय, मनीष पांडे, वैभव अरोड़ा, रहमानुल्लाह गुरबाज़, अल्लाह ग़ज़नफ़र, साकिब हुसैन, शेरफेन रदरफोर्ड, चेतन सकारिया, नितीश राणा, श्रीकर भरत, दुष्मंथा चमीरा।












Click it and Unblock the Notifications