Aaj ka match kaun jeeta: आज का मैच कौन जीता- बांग्लादेश vs न्यूजीलैंड

Aaj Ka Match Kaun Jeeta: न्यूजीलैंड ने बांग्लादेश को दूसरे एकदिवसीय मुकाबले में बुरी तरह हराते हुए तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल कर ली। पहले बल्लेबाजी करते हुए कीवी टीम 254 रन बनाकर आउट हो गई। जवाबी पारी में खेलते हुए बांग्लादेश की टीम 168 रनों के कुल स्कोर पर सिमट गई।

ढाका के शेरे बांग्ला स्टेडियम में टॉस जीतकर न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। विल यंग खाता खोले बिना आउट हो गए। उनके बाद फिन एलेन 12 और बोवेज 14 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए। मुश्किल स्थिति में टीम को हेनरी निकोल्स और टॉम ब्लंडेल ने संभाला।

aaj ka match kaun jeeta

निकोल्स और ब्लंडेल ने मिलकर पारी को आगे बढ़ाते हुए 95 रन जोड़े। निकोल्स 49 रन बनाकर आउट हो गए। उनके बाद रचिन रविन्द्र 10 रन बनाकर चलते बने। ब्लंडेल फिफ्टी जड़ने के बाद अच्छा खेल रहे थे लेकिन वह 68 रन के निजी स्कोर पर आउट होकर चलते बने।

निचले क्रम से ईश सोढ़ी के बल्ले से 35 रनों की पारी देखने को मिली। कीवी टीम चार गेंद शेष रहते 254 के कुल स्कोर पर आउट हो गई। खालिद अहमद और मेहदी हसन ने बांग्लादेश के लिए अच्छी गेंदबाजी की। दोनों ने 3-3 विकेट अपने नाम किये। मुस्ताफिजुर रहमान को भी 2 विकेट मिले।

जवाब में खेलते हुए बांग्लादेश ने लिटन दास का विकेट गंवाया। वह 6 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद बांग्लादेश ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए। सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज महमुदुल्लाह रहे। वह 49 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए।

तमीम इकबाल के बल्ले से भी 44 रनों की पारी आई। ईश सोढ़ी की गेंदबाजी के सामने बांग्लादेश के बल्लेबाज टिक नहीं पाए और पूरी टीम 168 रन बनाकर आउट हो गई। सोढ़ी ने 39 रन देकर 6 विकेट अपने नाम किये। उनके अलावा काइल जेमिसन ने भी 2 विकेट हासिल किये।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+