Aaj Ka match kaun jita, आज का मैच कौन जीता- भारत vs श्रीलंका
Aaj ka match kaun jita: एशिया कप के सुपर 4 मुकाबले में भारत ने श्रीलंका को 41 रनों से हराते हुए फाइनल का सफर तय कर लिया है। पहले खेलते हुए भारतीय टीम 213 रन बनाकर आउट हो गई थी। जवाब में खेलते हुए श्रीलंकाई टीम भी 172 रनों के कुल स्कोर पर आउट हो गई।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने धाकड़ शुरुआत की। टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने मिलकर पहले विकेट के लिए 80 रनों की भागीदारी कर डाली। इसके बाद गिल 19 रन बनाकर आउट हो गए और यह साझेदारी टूट गई।

रोहित शर्मा ने तूफानी अंदाज में खेलते हुए 48 गेंद में 53 रन बनाए और अपना 10 हजार वनडे रन भी पूरे किये। कोहली 3 रन बनाकर आउट हो गए। ईशान किशन 33 और केएल राहुल के बल्ले से 39 रन आए। अक्षर पटेल ने निचले क्रम से कुछ रन बनाए।
अक्षर पटेल ने 26 रन बनाए और टीम इंडिया 213 रन के कुल स्कोर पर आउट हो गई। श्रीलंका के लिए वेलालगे ने 40 रन देकर कुल 5 विकेट अपने नाम किये। उनके अलावा चरित असलंका के खाते में भी 4 विकेट आए। एक विकेट माहीश तीक्ष्णा को भी मिला।
जवाब में खेलते हुए श्रीलंका की स्थिति भी खराब रही। ओपनर निसंका 6 और करुणारत्ने 2 रन बनाकर आउट हो गए। उनके बाद कुसल मेंडिस भी 15 के निजी स्कोर पर आउट होकर चलते बने। इसके बाद समरविक्रमा 17 और असलंका 22 रन बनाकर कुलदीप यादव का शिकार बने।
रविन्द्र जडेजा ने शनाका को आउट कर श्रीलंका को छठा झटका दे दिया। धनंजय डी सिल्वा ने एक छोर से रन बनाए। धनंजय डी सिल्वा ने वेलालगे के साथ मिलकर एक अर्धशतकीय भागीदारी कर टीम के जीतने की उम्मीद जगाई। जडेजा ने डी सिल्वा को आउट कर यह भागीदारी तोड़ दी। इसके हाड हार्दिक पांड्या और कुलदीप यादव को 1-1 विकेट मिला और श्रीलंका का स्कोर 9 विकेट पर 172 हो गया। इसकी स्कोर पर कुलदीप ने एक और विकेट लेकर श्रीलंका को 41 रन से हरा दिया। कुलदीप ने 4 विकेट झटके। बुमराह को 2 विकेट मिले।












Click it and Unblock the Notifications