Aaj ka Match Kaun Jeeta 25 April: आज का मैच कौन जीता- हैदराबाद vs बेंगलुरु
Aaj ka Match Kaun Jeeta: आईपीएल 2024 में आज, 25 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच टूर्नामेंट का 41वां मैच खेला गया। दोनों टीम के बीच ये भिड़ंत हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में देखने को मिली। आरसीबी (RCB) ने एसआरएच (SRH) के खिलाफ ये मुकाबला 35 रन से जीत लिया है।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी ने शानदार शुरुआत की। कोहली और कप्तान फाफ डुप्लेसी (12 गेंदों में 25) ने पहले विकेट के लिए 48 रन की साझेदारी की। हालांकि विल जैक्स (6 रन) कुछ खास कमाल नहीं कर सके। जैक्स के बाद, कोहली और पाटीदार ने तीसरे विकेट के लिए 65 रन जोड़े।

पाटीदार 20 गेंदों में दो चौकों और 5 छक्कों के दम पर 50 रन की तूफानी पारी खेलकर पवेलियन लौट गए। कोहली 15वें ओवर में 51 रन बनाकर अपना विकेट गंवा बैठे। महिपाल लोमरोर ने 7 और ने स्वप्निल सिंह ने 12 रन का योगदान दिया। कैमरन ग्रीन 20 गेंदों में पांच चौकों के जरिए 37 रन बनाकर नाबाद रहे।
आरसीबी के 207 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी एसआरएच (SRH) कुछ खास कमाल नहीं कर सकी। पहले ट्रेविस हेड उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके, और मात्र एक रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद दूसरा विकेट अभिषेक शर्मा (31) का गिरा, जोकि टीम के लिए एक बड़ा झटका रहा। इसके बाद खिलाड़ियों के आने-जाने का सिलसिला शुरू हो गया।
तीसरा विकेट एडेन मार्करम (7) के रूप में गिरा। इसके बाद हेनरिक क्लासेन 7 और नितीश रेड्डी 13 रन बनाकर लौट गए। कप्तान पैट कमिंस का भी बल्ले से खराब प्रदर्शन देखने को मिला। कमिंस 15 गेंदों में 31 रन बनाकर लौट गए, जबकि अब्दुल समदक 6 रन बनाकर आउट हो गये। 16वें ओवर में एसआरएच का आठवां विकेट भुवनेश्वर कुमार (13) के रूप में गिरा।
सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग इलेवन
अभिषेक शर्मा, एडेन मार्करम, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), नितीश रेड्डी, अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, पैट कमिंस (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, जयदेव उनादकट, मयंक मारकंडे, टी नटराजन।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की प्लेइंग इलेवन
फाफ डुप्लेसी (कप्तान), विराट कोहली, रजत पाटीदार, कैमरून ग्रीन, विल जैक्स, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), महिपाल लोमरोर, कर्ण शर्मा, लॉकी फर्ग्यूसन, मोहम्मद सिराज, यश दयाल।
ये भी पढ़ें- Guy Whittall: पूर्व क्रिकेटर पर खूंखार तेंदुए ने किया हमला, फिर ऐसे बची जान, तस्वीर देख हैरान हुए फैंस
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु फुल स्क्वाड
विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), विल जैक्स, रजत पाटीदार, कैमरून ग्रीन, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), महिपाल लोमरोर, कर्ण शर्मा, लॉकी फर्ग्यूसन, यश दयाल, मोहम्मद सिराज, सुयश प्रभुदेसाई, अनुज रावत, हिमांशु शर्मा, स्वप्निल सिंह, ग्लेन मैक्सवेल, रीस टॉपले, टॉम कुरेन, विजयकुमार विशक, मयंक डागर, अल्जारी जोसेफ, मनोज भंडागे, आकाश दीप, सौरव चौहान, राजन कुमार
सनराइजर्स हैदराबाद फुल स्क्वाड
ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, एडेन मार्कराम, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), नितीश रेड्डी, शाहबाज़ अहमद, अब्दुल समद, पैट कमिंस (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, मयंक मारकंडे, टी नटराजन, वाशिंगटन सुंदर, उमरान मलिक, अनमोलप्रीत सिंह, आकाश महाराज सिंह, ग्लेन फिलिप्स, मयंक अग्रवाल, जयदेव उनादकट, राहुल त्रिपाठी, उपेन्द्र यादव, झटवेध सुब्रमण्यन, सनवीर सिंह, विजयकांत व्यासकांत, फजलहक फारूकी, मार्को जानसन












Click it and Unblock the Notifications