Aaj Ka Match Kaun Jeeta: का मैच कौन जीता- दक्षिण अफ्रीका vs श्रीलंका
Aaj ka match kaun jeeta: आज वर्ल्ड कप में डबल हेडर का दूसरा मुकाबला दिल्ली के दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका के बीच खेला गया। श्रीलंकाई टीम को दक्षिण अफ्रीका ने 102 रन से हरा दिया। पहले खेलते हुए दक्षिण अफ्रीका ने 5 विकेट पर 428 रन बनाए। श्रीलंकाई टीम 326 रन पर सिमट गई।
टॉस हारकर पहले खेलते हुए दक्षिण अफ़्रीकी टीम अच्छी शुरुआत करने में नाकाम रही। ओपनर टेम्बा बवुमा 8 रन बनाकर आउट हो गए लेकिन बाद में रनों की बारिश हो गई। क्विंटन डी कॉक और रैसी वैन डर डुसेन ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए 200 से ज्यादा रनों की भागीदारी की।

डी कॉक ने 100 रनों की पारी खेली। वैन डर डुसेन ने 108 रनों की पारी खेली। उनके आउट होने पर मार्करम के बल्ले ने आग उगली। उन्होंने वर्ल्ड कप में सबसे तेज शतक जमा दिया। उनके बल्ले से 49 गेंदों में शतक आया। केविन ओ'ब्रायन ने 50 गेंदों में शतक का कीर्तिमान बनाया था। मार्करम 106 रन बनाकर आउट हुए।
अंतिम समय में डेविड मिलर के बल्ले से भी रन आए। वह 21 गेंद में नाबाद 39 रन बनाने में सफल रहे। यानसेन ने भी नाबाद 12 रन बनाए और दक्षिण अफ्रीका ने 5 विकेट पर 428 रन जड़े। वर्ल्ड कप में यह सबसे बड़ा स्कोर हा। श्रीलंका की टीम से मदुशंका को सबसे ज्यादा 2 विकेट मिले।
जवाबी पारी में खेलते हुए श्रीलंका ने ओपनर बल्लेबाज निसंका का विकेट गंवाया। वह खाता नहीं खोल पाए। इसके बाद कुसल मेंडिस और परेरा ने तेज अर्धशतकीय भागीदारी की। इसमें सभी पचास रन मेंडिस के थे। वह तेजी से बैटिंग करते हुए 42 गेंद में 76 रन बनाकर आउट हुए।
असलंका ने भी तूफानी अंदाज में बैटिंग करते हुए फिफ्टी जड़ी लेकिन वह भी बड़े स्कोर के दबाव में खेलते हुए 79 रनों के निजी स्कोर पर आउट हो गए। उनके बाद कप्तान दसुन शनाका के बल्ले से भी अर्धशतकीय पारी देखने को मिली। वह 68 रन बनाकर आउट हो गए। अंत में श्रीलंकाई टीम 326 पर आउट हो गई। कोएट्जी ने दक्षिण अफ्रीका के लिए 3 विकेट झटके।












Click it and Unblock the Notifications