Aaj ka Match Kaun Jeeta 14 April: आज का मैच कौन जीता- केकेआर vs लखनऊ
Aaj ka Match Kaun Jeeta 14 April: लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ कोलकाता नाइट राइडर्स ने रविवार यानी 14 अप्रैल को धमाकेदार जीत दर्ज की। कोलकाता नाइट राइडर्स ने लखनऊ को 8 विकेट से हराकर इस सीजन पांचवीं जीत दर्ज कर ली है। कोलकाता नाइट राइडर्स ने छह मुकाबले खेले हैं और 6 में से 5 में जीत के साथ वह प्वाइंट्स टेबल में 10 अंकों के साथ राजस्थान रॉयल्स के बराबर पहुंच गई है।
फिल सॉल्ट ने खेली तूफानी पारी
राजस्थान और कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम इस सीजन एक अलग ही अंदाज में दिखाई दे रही है। कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज फिल सॉल्ट ने कमाल की बल्लेबाजी की। उन्होंने ताबड़तोड़ अंदाज में बैटिंग करते हुए नाबाद 89 रन बनाकर टीम को जीत दिला दी।

मोहसिन खान की जबरदस्त गेंदबाजी
162 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए कोलकाता ने ताबड़तोड़ शुरुआत करते हुए पहले ही ओवर में 22 रन जोड़ दिए। मोहसिन खान ने वापसी करते हुए लखनऊ को दो बड़ी सफलता दिलाने में कामयाबी हासिल की। मोहसिन खान ने पहले सुनील नरेन और फिर अंगकृष रघुवंशी को आउट कर पवेलियन भेजने का काम किया। आईपीएल में डेब्यू करने वाले शामार जोसेफ शुरुआती ओवर में फ्लॉप रहे।
लखनऊ ने बनाए 161 रन
इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ सुपरजायंट्स की टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 161 रन बनाए थे। लखनऊ सुपर जायंट्स की तरफ से कप्तान केएल राहुल और निकोलस पूरन ने अहम रन बनाए। इसके अलावा आयुष बडोनी के बल्ले से एक बार फिर टीम के लिए कुछ रन निकले।
पूरन ने खेली दमदार पारी
लखनऊ के सलामी बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक लगातार बल्ले से रन बनाने में नाकाम साबित हो रहे। क्विंटन डिकॉक का यह आईपीएल सीजन अब तक कुछ खास नहीं गुजरा है। मार्क्स स्टोइनिस भी फ्लॉप ही रहे हैं। अंत के ओवर में टीम के उप कप्तान निकोलस पूरन ने कुछ दमदार शॉट खेले। जिसकी बदलौत लखनऊ की टीम ने सात विकेट खोकर 161 रन बनाने में सफलता हासिल की। मिचेल स्टार्क ने निकोलस पूरन को आउट कर लखनऊ को 161 पर ही रोक दिया।












Click it and Unblock the Notifications