Aaj Ka Match Kaun Jeeta: आज का मैच कौन जीता- भारत vs यूएई, एशिया कप
Aaj Ka Match Kaun Jeeta: भारतीय महिला टीम ने एशिया कप 2024 में यूएई के खिलाफ जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में एंट्री कर ली है। भारत ने यूएई को 78 रनों से हराकर बड़ी जीत हासिल की। 202 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए यूएई की टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 123 रन ही बना सकी और 78 रनों से मैच गंवा बैठी।
भारत ने बनाए 201 रन
यूएई की कप्तान ईशा रोहित ओझा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। श्रेयंका पाटिल की जगह भारत की ओर से अनुजा कंवर को डेब्यू करने का मौका मिला। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 201 रन बनाए। शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने पहले विकेट के लिए 23 रन की साझेदारी कर टीम को ठोस शुरुआत दिलाई। मंधाना 13 रन बनाकर रिनिता राजिथ की गेंद पर कैच आउट हो गईं, जबकि शेफाली आउट होने से पहले 37 रन बनाने में सफल रहीं।

हरमनप्रीत कौर ने खेली कप्तानी पारी
तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी कर रहीं दयालन हेमलता सिर्फ़ दो रन ही जोड़ सकीं। इसके बाद हरमनप्रीत कौर और जेमिमा रोड्रिग्स ने चौथे विकेट के लिए 54 रनों की साझेदारी करके पारी को संभाला। कविशा ने 12वें ओवर में जेमिमा को 14 रन पर आउट करके इस साझेदारी को तोड़ा। हरमनप्रीत कौर ने टीम के लिए सबसे अधिक 66 रन बनाने में कामयाब रही।
78 रनों से मिली जीत
202 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूएई की टीम को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। उन्होंने तीन विकेट जल्दी खो दिए। तीर्था सतीश को रेणुका सिंह ने आउट किया, रिनिता साजिथ को पूजा वस्त्रकार ने पवेलियन भेजा और दीप्ति शर्मा ने समायरा का विकेट लेकर यूएई को बैकफूट पर धकेल दिया। दीप्ति शर्मा ने भारत की तरफ से सबसे अधिक दो विकेट चटकाए। यूएई की टीम 20 ओवर में 123 रन ही बना पाई।
भारत: शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, दयालन हेमलता, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रॉड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, पूजा वस्त्राकर, राधा यादव, रेणुका ठाकुर सिंह, तनुजा कंवर।
संयुक्त अरब अमीरात: ईशा रोहित ओझा (कप्तान), तीर्था सतीश (विकेटकीपर), रिनिथा राजिथ, समायरा धरणीधरका, कविशा एगोडागे, खुशी शर्मा, हीना होतचंदानी, वैष्णव महेश, रितिका राजिथ, लावण्या केनी, इंदुजा नंदकुमार।












Click it and Unblock the Notifications