Aaj Ka Match Kaun Jeeta: आज का मैच कौन जीता- ईस्ट दिल्ली Vs नॉर्थ दिल्ली
दिल्ली प्रीमियर लीग (DPL) 2024 के 14वें मैच में आज, 25 मई को ईस्ट दिल्ली राइडर्स और नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स के बीच दिलचस्प मुकाबला देखने को मिला। दोनों टीमों के बीच ये मैच अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया। नॉर्थ दिल्ली ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 179 रन बोर्ड पर लगाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ईस्ट दिल्ली राइडर्स ने 6 विकेट से मैच जीत लिया।
वैभव और सार्थक ने खेली शानदार पारी
नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स के लिए वैभव कंडपल टॉप स्कोरर रहे। वैभव ने 2 छक्के और 8 चौके की मदद से 45 गेंदों में 66 रन की मजबूत पारी खेली। इसके बाद सार्थक रंजन 42 गेंदों में 60 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। यश ने 8 गेंदों में 21 रन बनाए, जबकि कप्तान प्रियांशु कुछ खास कमाल नहीं कर सके और सिर्फ एक रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके अलावा वैभव रावल 11 रन बनाकर नॉट आउट रहे।

ईस्ट दिल्ली राइडर्स के लिए अनुज रावत ने उम्मीद के मुताबिक शुरुआत नहीं दी और वे 6 गेंदों में मात्र एक रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके अलावा सुजल सिंह ने भी खराब प्रदर्शन किया और 3 रन बनाकर आउट हो गए। हार्दिक शर्मा भी उम्मीदों पर खरे नहीं उतर सके और मात्र तीन रन बनाकर आउट हो गए।
कप्तान ने जीत में निभाई अहम भूमिका
जब टीम संघर्ष कर रही थी, तब हिम्मत सिंह ने टीम के लिए कप्तानी पारी खेली। कप्तान ने 50 गेंदों 85* रन की मैच जिताऊ पारी खेली। मायंक रावत ने 37 गेदों में 66 रन की बड़ी पारी के साथ टीम की शानदार जीत में अहम भूमिका निभाई।
ईस्ट दिल्ली राइडर्स टीम: अनुज रावत, सिमरजीत सिंह, हिम्मत सिंह, हिमांशु चौहान, हर्ष त्यागी, वैभव शर्मा, मयंक रावत, समर्थ सेठ, प्रणव पंत, सुजल सिंह, हार्दिक शर्मा, रौनक वाघेला, एग्रीम शर्मा, शांतनु यादव, भगवान सिंह। अंश चौधरी, सागर खत्री, शिवम कुमार त्रिपाठी, ऋषभ राणा, लक्ष्य सांगवान।
ये भी पढ़ें- पाकिस्तान को उसके घर में हराकर क्या बोले बांग्लादेश के कप्तान? इन दिग्गजों को दिया जीत का श्रेय
नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स टीम: हर्षित राणा, सुयश शर्मा, प्रियांशु विजयरन, वैभव कंडपाल, क्षितिज शर्मा, वैभव रावल, यश डबास, प्रणव राजवंशी, मनन भारद्वाज, यश भाटिया, यतीश सिंह, अमन भारती, यजस शर्मा, सार्थक रंजन, अनिरुद्ध चौधरी। शिवम, यथार्थ सिंह, सिद्धार्थ सोलंकी, ध्रुव चौहान, युवराज राठी।












Click it and Unblock the Notifications