Aaj Ka Match Kaun Jeeta: आज का मैच कौन जीता- ऑस्ट्रेलिया vs पाकिस्तान

Aaj Ka Match Kaun Jeeta: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पाकिस्तान की टीम को इस वर्ल्ड कप में अपनी दूसरी हार का सामना करना पड़ा है। 368 रनों का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम 305 रन ही बना सकी। 305 के स्कोर पर पाकिस्तान की टीम ऑल आउट हो गई। टॉस जीत कर पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से शुरुआत दमदार रही। डेविड वॉर्नर और मिचेल मार्श की जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 259 रनों की साझेदारी निभाई। इस दौरान दोनों ही बल्लेबाजों ने अपना शतक पूरा किया।

वॉर्नर-मार्श ने जड़ा शतक: 108 गेंद में 121 रन बनाकर मिचेल मार्च शाहीन अफरीदी की गेंद पर उसामा मीर को कैच दे बैठे। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए ग्लेन मैक्सवेल बिना खाता खोले ही आउट हो गए। स्टीव स्मिथ भी इस मैच में कुछ खास नहीं कर पाए और जल्द ही पवेलियन लौट गए। जबकि मार्कस स्टोइनिस के बल्ले से 21 रन निकले थे।

Aaj Ka Match Kaun Jeeta 1

पाकिस्तान की अच्छी शुरुआत: एक छोर पर डेविड वार्नर टिके रहे। उन्होंने 124 गेंद में 163 रनों की पारी खेली। डेविड वॉर्नर ने अपनी इस पारी में 14 चौके और 9 छक्के लगाए। ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 9 विकेट खोकर 50 ओवर में 367 रन बनाए थे। 368 रनों का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की शुरुआत भी दमदार रही। अब्दुल्ला शफीक और इमाम उल हक की जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 134 रनों की साझेदारी निभाई।

लगातार गिरे विकेट: दोनों ही बल्लेबाजों ने इस दौरान अपना अर्धशतक पूरा किया। पहले विकेट के लिए 134 रनों की साझेदारी को पाकिस्तान टीम के दूसरे बल्लेबाज फायदा नहीं उठा सके। अब्दुल्ला शफीक 64 रन वहीं इमाम उल हक 70 रन बनाकर आउट हुए। पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम इस मुकाबले में फ्लॉप रहे। उन्होंने 18 रन बनाए। जबकि मोहम्मद रिजवान 46 रन बनाकर एडम जैम्पा की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हो गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+