Aaj Ka Match Kaun Jeeta: आज का मैच कौन जीता- अफगानिस्तान vs पाकिस्तान

Aaj Ka Match Kaun Jeeta: आज वर्ल्ड कप में मैच काफी धमाकेदार रहा और बड़ा उलटफेर हुआ। पाकिस्तानी टीम को अफगानिस्तान ने हराकर इस वर्ल्ड कप का दूसरा उलटफेर कर दिया। अफगानिस्तान ने पाकिस्तान से मिले 283 रनों का लक्ष्य हासिल कर लिया, वनडे इतिहास में अफगानिस्तान ने पहली बार पाकिस्तान को हराया है।

टॉस जीतकर पाकिस्तान ने पहले बैटिंग करने का निर्णय लिया। इमाम उल हक और अब्दुल्लाह शफीक ने मिलकर पहले विकेट के लिए अर्धशतकीय भागीदारी की। इस बीच इमाम 17 रन के निजी स्कोर पर आउट होकर चलते बने। यहाँ से शफीक और बाबर आज़म ने अर्धशतकीय भागीदारी की।

aaj ka match kon jeeta

अब्दुल्लाह शफीक फिफ्टी जड़ने के बाद 58 के निजी स्कोर पर चलते बने। रिजवान आज कुछ खास नहीं कर पाए और 8 के निजी स्कोर पर आउट हो गए। बबार आज़म ने जिम्मेदारी से बैटिंग करते हुए अर्धशतक जमा दिया। वह फिफ्टी के बाद खेलते हुए 74 के स्कोर पर आउट हुए।

बाद में अंत में शादाब खान और इफ्तिखार अहमद ने मिलकर अच्छी बैटिंग की। दोनों ने ही 40-40 रनों की पारियां खेली और पाकिस्तान को 7 विकेट पर 282 रनों के स्कोर तक पहुंचा दिया। अफगानिस्तान के लिए डेब्यू वर्ल्ड कप खेल रहे नूर अहमद ने 3 विकेट हासिल किये।

जवाब में खेलते हुए अफगानिस्तान ने ऐसा खेल दिखाया, जिसकी पाकिस्तान ने कल्पना नहीं की होगी। इब्राहिम जादरान और गुरबाज ने मिलकर शतकीय भागीदारी की। दोनों ने अर्धशतक जड़े, गुरबाज 65 रन बनाकर आउट हो गए। इस समय स्कोर 130 रन था।

जादरान अपने अर्धशतक के बाद रहमत शाह के साथ टिके और दोनों ने मिलकर अर्धशतकीय भागीदारी की। हालांकि जादरान शतक के करीब आकर 87 पर आउट हो गए। उनके बाद रहमत शाह ने मोर्चा संभालते हुए एक अर्धशतक जमा दिया।

अंत में रहमत शाह और कप्तान शाहिद टिके रहे और अफगानिस्तान ने 49 ओवर में 2 विकेट पर 286 रन बनाकर मैच जीत लिया। रहमत शाह ने नाबाद 77 और शाहिदी ने नाबाद 48 रनों की पारी खेली। अफगानिस्तान की टीम के लिए यह जीत यादगार मानी जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+