Aaj Ka Match Kaun Jeeta 27 July: आज का मैच कौन जीता- भारत vs श्रीलंका
Aaj Ka Match Kaun Jeeta 27 July: भारत ने श्रीलंका दौरे का आगाज पल्लेकेले स्टेडियम में जीत के साथ किया। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत ने श्रीलंका को 43 रनों से हराकर तीन मैचों की सीरीज की शुरुआत जीत के साथ की है। 214 रनों का पीछा करते हुए श्रीलंका की शुरुआत शानदार रही, लेकिन बीच के बल्लेबाजों ने निराशाजनक प्रदर्शन किया। श्रीलंका की पूरी टीम 170 रनों पर ऑल आउट हो गई और 43 रनों से मुकाबला गंवा बैठी। रियान पराग ने गेंद से कमाल करते हुए भारत के लिए सबसे अधिक तीन विकेट चटकाने का काम किया।
24 रन पर गिरे छह विकेट
श्रीलंका की टीम एक समय 140 रन बनाकर खेल रही थी, इस दौरान टीम ने सिर्फ एक विकेट ही गंवाया था। लेकिन अगले 24 रनों के भीतर ही टीम ने छह विकेट गंवा दिया और 164 के स्कोर पर आते-आते टीम ने सात विकेट गंवा दिए। इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने दोबारा श्रीलंका को मैच में वापसी करने का मौका नहीं दिया।

पाथुम निसांका ने बनाए 79 रन
पाथुम निसांका ने 34 गेंदों में अपने टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का 11वां अर्धशतक पूरा किया। पाथुम निसांका ने टीम के लिए सबसे अधिक 79 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 7 चौके और 4 छक्के लगाने में कामयाबी हासिल की। कुसल मेंडिस ने भी 27 गेंदों में ताबड़तोड़ 45 रन बनाने में कामयाबी हासिल की।
भारत ने बनाए थे 213 रन
भारत ने श्रीलंका को 214 रन का लक्ष्य दिया था। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में सात विकेट खोकर 213 रन बनाए। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने सबसे ज्यादा 58 रन बनाए। ऋषभ पंत ने भी महत्वपूर्ण योगदान देते हुए 49 रन बनाए, जबकि यशस्वी जायसवाल ने 40 रन की पारी खेली। श्रीलंका के गेंदबाज मथीशा पथिराना ने शानदार प्रदर्शन किया और चार विकेट लिए।
भारतः शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज।
श्रीलंकाः अविष्का फर्नांडो, चरिथ असालंका (कप्तान), पाथुम निसांका, वानिंदु हसरंगा, दासुन शनाका, कुसल मेंडिस, दिनेश चांदीमल (विकेटकीपर), मथीशा पथिराना, महेश तीक्ष्णा, दुनिथ वेलालागे, बिनुरा फर्नांडो।












Click it and Unblock the Notifications