Aaj Ka Match Kaun Jeeta 24 August: आज का मैच कौन जीता - वेस्ट दिल्ली लायंस vs सेंट्रल दिल्ली किंग्स
Aaj Ka Match Kaun Jeeta 24 August: सेंट्रल दिल्ली किंग्स ने 24 अगस्त यानी शनिवार को एक तरफा अंदाज में वेस्ट दिल्ली लायंस के खिलाफ जीत दर्ज कर ली है। सेंट्रल दिल्ली किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। रितिक शौकीन की कप्तानी वाली वेस्ट दिल्ली लायंस के बल्लेबाज इस मुकाबले में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके।
वेस्ट दिल्ली लायंस ने बनाए 123 रन
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्ट दिल्ली लायंस ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 123 रन बनाए। तिशांत डाबला ने वेस्ट दिल्ली लायंस के लिए सबसे अधिक 27 रनों की पारी खेली। सुमित कुमार, योगेश शर्मा और प्रिंस चौधरी ने सेंट्रल दिल्ली किंग्स के लिए कमाल की गेंदबाजी की। इन तीनों ही गेंदबाजों ने तीन-तीन विकेट लेने में कामयाबी हासिल की।

10 विकेट से जीता मैच
सेंट्रल दिल्ली किंग्स ने इस मुकाबले को बिना कोई विकेट गंवाए अपने नाम कर लिया। सेंट्रल दिल्ली किंग्स की तरफ से ध्रुव कौशिक और लक्ष्य थरेजा ने नाबाद 124 रनों की साझेदारी कर टीम को जीत दिला दी। लक्ष्य थरेजा ने 37 गेंदों में 46 रनों की पारी खेली। वहीं ध्रुव कौशिक अर्धशतक जड़ने में कामयाब रहे। ध्रुव कौशिक ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 52 गेंदों में 68 रनों की पारी खेली।
सेंट्रल दिल्ली किंग्स: यश ढुल, प्रिंस चौधरी, हितेन दलाल, जोंटी सिद्धू, लक्ष्य थरेजा, योगेश शर्मा, मनी ग्रेवार, केशव डबास, शौर्य मलिक, सौरव डागर, आर्यन राणा, सिद्धांत बंसल, रजनीश दादर, सुमित कुमार, कौशल सुमन, दीपेश बालियान, विशांत भाटी, ध्रुव कौशिक, अजय गुलिया।
वेस्ट दिल्ली लायंस: रितिक शौकीन, नवदीप सैनी, देव लाकड़ा, दीपक पुनिया, शिवांक वशिष्ठ, अखिल चौधरी, आयुष दोसेजा, कृष यादव, अनमोल शर्मा, युगल सैनी, अंकित राजेश कुमार, विवेक यादव, आर्यन दलाल, मासाब आलम, एकांश डोबाल। शिवम गुप्ता, योगेश कुमार, सूर्यकांत चौहान, तिशांत डाबला, इब्राहिम अहमद मसूदी।












Click it and Unblock the Notifications