IPL: चेन्नई लगाएगी जीत की हैट्रिक या कोलकाता करेगी दमदार वापसी, जानें कौन जीतेगा CSK vs KKR मैच

CSK vs KKR: कोलकाता नाइट राइडर्स को अपने पिछले मैच में दिल्ली कैपिटल्स के हाथों चार विकेट से निराशाजनक हार का सामना करना पड़ा था, वर्तमान में टीम शुरुआती छह मैचों में दो जीत के साथ अंक तालिका में आठवें स्थान पर है।

IPL 2023

CSK vs KKR: आईपीएल के 33वें मैच में एमएस धोनी की अगुवाई वाली सीएसके ईडन गार्डंस स्टेडियम में नीतीश राणा की अगुवाई वाली केकेआर से भिड़ेगी। चेन्नई छह मैचों में आठ अंकों के साथ अंकतालिका (Points Table) में तीसरे स्थान पर है, जबकि कोलकाता छह मैचों में चार अंकों के साथ आठवें स्थान पर है। हालांकि, केकेआर को खराब बल्लेबाजी का सामना करना पड़ रहा है, तो सीएसके के लिए गेंदबाजी चिंता का विषय बनी हुई है।

कोलकाता के खिलाफ मजबूत स्थिति में है चेन्नई
चेन्नई सुपर किंग्स ने अपना आखिरी मैच सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ जीता था। दूसरी तरफ कोलकाता पिछले कुछ मैचों में लगातार संघर्ष कर रही है। आज के मैच में सीएसके का ध्यान लगातार तीसरी जीत दर्ज करके अंक तालिका में अपनी स्थिति मजबूत करने रह रहेगा। दूसरी ओर कोलकाता ने अपना पिछला मैट डेविड वार्नर की अगुवाई वाली दिल्ली कैपिटल्स के हाथों गंवा दिया। दो बार की चैंपियन चेन्नई से भिड़ने के बाद जीत की राह पर लौटने के लिए बेताब है।

केकेआर बनाम सीएसके हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
दोनों टीमों के बीच हेड-टू-हेड रिकॉर्ड की बात करें तो कोलकाता नाइट राइडर्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच अब तक कुल 27 मैच खेले गए हैं। सीएसके ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 17 मैच जीते हैं, जबकि केकेआर को सिर्फ 9 मैचों में जीत मिली है। हालांकि, एक अन्य मैच का कोई नतीजा नहीं निकला।

केकेआर बनाम सीएसके का मैच कौन जीतेगा
कोलकाता के पास वेंकटेश अय्यर के रूप में एक ऐसा खिलाड़ी मौजूद है जोकि कभी भी मैच का परिणाम बदल सकता है। इस सीजन में उन्होंने एक शतक और एक अर्धशतक के साथ अपने हुनर से सभी का परिचय करा दिया है। इसके अलावा वरुण चक्रवर्ती की गेंदबाजी को भी अनदेखा नहीं किया जा सकता है, इसके अलावा नितीश राणा और रिंकू सिंह का भी टीम के लिए बड़ा योगदान रहा है, लेकिन सिर्फ इन कुछ खिलाड़ियों के भरोसे टीम को जीत नहीं मिल सकती है, इसके लिए सभी का फॉर्म में होना जरूरी है, इस मामले में सीएसके के की बल्लेबाजी एक दम फिट है। ऐसे में अनुमान है कि आज का मैच सीएसके अपने नाम कर सकती है।

कोलकाता नाइट राइडर्स की संभावित प्लेइंग-11
नीतीश राणा (कप्तान), जेसन रॉय, लिटन दास, वेंकटेश अय्यर, मनदीप सिंह, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, उमेश यादव, कुलवंत खेजरोलिया, वरुण चक्रवर्ती।

चेन्नई सुपर किंग्स की संभावित प्लेइंग-11
एमएस धोनी (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, डेवोन कॉनवे, अजिंक्य रहाणे, मोइन अली, शिवम दूबे, रवींद्र जडेजा, मथीशा पथिराना, महेश ठीकशाना, तुषार देशपांडे, आकाश सिंह।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+