Aaj ka IPL Match: आईपीएल में आज किसका मैच है - लखनऊ सुपर जायंट्स vs पंजाब किंग्स
Aaj IPL Match Kiska hai: आईपीएल 2023 में आज दूसरे डबल हेडर मुकाबले में लखनऊ सुपरजाइंट्स और पंजाब किंग्स के बीच सीजन का 21वां मुकाबला होने जा रहा है।

Aaj Ka IPL Match LSG vs PBKS: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में आज शाम 21वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स के बीच में होने जा रहा है। लखनऊ की टीम यह मैच अपने होम ग्राउंड इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेलेगी और जीत के अभियान को आगे बढ़ाना चाहेगी।
एक तरफ जीत की हैट्रिक- लएसजी की टीम ने अभी तक आईपीएल में अपने चार में से तीन मैच जीते हैं। अगर वे आज के मैच में जीत दर्ज करने में कामयाब रहते हैं तो जीत की हैट्रिक बना देंगे। पिछले मैच में आरसीबी के खिलाफ केएल राहुल एंड कंपनी एक रोमांचक जीत दर्ज करके आ रही है।
तो दूसरी तरफ हार की हैट्रिक- वहीं पंजाब किंग्स की टीम लगातार दो हार के बाद यहां आ रही है और वह आज का मैच हारते हैं तो हार की हैट्रिक बना देंगे। इस लिहाज से लखनऊ का पलड़ा निश्चित तौर पर भारी है। चाहे फॉर्म की बात हो या अपने घरेलू मैदान पर खेलने के एडवांटेज की, यह टीम इस समय पंजाब किंग्स पर भारी दिखाई दे रही है।
देखने वाली बात होगी कि लखनऊ की टीम में आज क्विंटन डि कॉक की वापसी होती है या नहीं क्योंकि कायल मेयर्स के चलते अभी उनको जगह नहीं मिल पा रही है। वह एक क्लासिक बल्लेबाज है जो ज्यादा समय तक बाहर नहीं बैठ सकते।
आईपीएल 2023 में आज है एक और मुकाबला- Aaj ka IPL Match: आईपीएल में आज किसका मैच है - रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर vs दिल्ली कैपिटल्स
वहीं पंजाब किंग्स की टीम निचले क्रम पर शाहरुख खान से कुछ उम्मीदें कर सकती है जिन्होंने पिछले मैच में अच्छा कैमियो किया था। टॉप ऑर्डर पर प्रभसिमरन सिंह ने पिछले 2 मैचों में लगातार 0 रन बनाए हैं। उन पर आज नजर रहेगी।
Recommended Video

आईपीएल 2023 में आज का मैच- आज आईपीएल 2023 का 21वां मुकाबला आप लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम से भारतीय समयानुसार शाम 7:30 पर देख सकते हैं।
पहला डेबल हेडर मैच रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और दिल्ली कैपिटल्स के बीच एम चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में होगा जो दोपहर 3 बजकर 30 पर शुरू होगा।












Click it and Unblock the Notifications