Aaj ka IPL Match: आईपीएल में आज किसका मैच है - रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर vs दिल्ली कैपिटल्स

आईपीएल 2023 के 20वें मैच में आज एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आरसीबी की टीम दिल्ली कैपिटल्स के साथ मुकाबला करने जा रही है।

Aaj Ka IPL Match RCB vs DC

Aaj Ka IPL Match RCB vs DC: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में आज रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ होने जा रहा है। इस मैच में दिल्ली अपना खाता खोलने के लिए उतरेगी तो वही आरसीबी जीत की राह पर वापस आना चाहेगी। डीसी ने अभी तक चारों मैच गंवाए हैं।

रॉयल चैलेंजर्स ने इस मैदान पर अपना पिछला मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ हारा था। अंतिम गेंद तक चला वह रोमांचक मैच एलएसजी की टीम किसी तरह 1 विकेट से जीतने में कामयाब रही थी। हर्षल पटेल के ओवर में अंतिम गेंद पर 1 रन की दरकार थी और बल्लेबाज के साथ विकेटकीपर दिनेश कार्तिक भी गेंद को पकड़ने से चूक गए थे।

आरसीबी की टीम अभी तक अपने 3 में से दो मैच हार चुकी है। उनको पिछले दो मैचों में हार मिली है इसलिए आज वे जीत की पटरी पर वापस लौटना चाहेंगे। आरसीबी के लिए विराट कोहली, डुप्लेसिस और मैक्सवेल की बल्लेबाजी एक बड़ा प्लस पॉइंट है तो वानिंदू हसारंगा की वापसी भी बढ़िया टीम कॉन्बिनेशन बनाने में मदद कर सकती है।

वही दिल्ली कैपिटल्स की टीम अभी तक अपने चारों मैच हारी है। ऋषभ पंत की बिना यह टीम बिखरी हुई दिखाई दे रही है और उनको अपने चारों मुकाबलों में बड़ी हार का सामना करना पड़ा है। हालांकि पिछले मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 6 विकेट से हार पाई थी लेकिन यह मुकाबला लेकिन एनरिक नोर्खिया की शानदार गेंदबाजी के चलते यह मैच आखिरी ओवर तक रोमांचक रहा था।

दिल्ली कैपिटल्स की टीम मौजूदा सीजन में लेग स्पिनरों के खिलाफ जूझती हुई नजर आई है ऐसे में वानिंदू हसारंगा, करण शर्मा के साथ अपनी जोड़ी बनाकर डीसी को लगातार पांचवीं हार भी दे सकते हैं। तो वहीं डीसी मिशेल मार्श के आने से राहत महसूस कर रही होगी।

Recommended Video

    IPL 2023: Aiden Markram ने जड़ा अर्धशतक, Kolkata के खिलाफ कप्तान का दिखा नया रुप | वनइंडिया हिंदी

    आईपीएल 2023 में आज का मैच- यह मैच आज के डबल हेडर का पहला मुकाबला है जिससे आप आज 15 अप्रैल को भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 पर देख सकते हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+