Aaj Kiska IPL Match Hai: आईपीएल में आज किसका मैच है- DC vs SRH
Aaj IPL mein Kaun se Match hain- आज दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मैच खेला जाएगा। ये मुकाबला एसआरएच के घरेलू मैदान राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम पर शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा।

Aaj Kiska IPL Match Hai: आईपीएल में आज सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मैच खेला जाएगा। दोनों टीमों का आमना-सामना राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम पर होना है। इस सीजन में दोनों टीमों को जीत के लिए काफी संघर्ष करना पड़ रहा है। हैदराबाद की टीम 6 मैच में दो में जीत दर्ज कर चुकी है, जबकि दिल्ली कैपिटल्स को पिछले मैच में सीजन की पहली जीत मिली है।
दिल्ली कैपिटल्स आज के मैच में सनराइजर्स हैदराबाद का सामना करेगी, ऐसे में डीसी जीत का सिलसिला बरकरार रखने के इरादे के साथ मैदान पर नजर आएगी। डेविड वॉर्नर की टीम को खराब बल्लेबाजी का सामना करना पड़ा रहा है, पिछले मैच भी टीम ने गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन के कारण ही केकेआर (KKR) को हराकर जीत दर्ज की थी।
दिल्ली कैपिटल्स की पहली जीत में इशांत शर्मा ने बड़ी भूमिका निभाई। उन्होंने सीजन में पहला मैच खेलते हुए शानदार स्पैल डाला और टीम के खाते में एक मैच आ गया। सीजन के अपने पहले छह मैचों में से दो में जीत के बाद सनराइजर्स वर्तमान में अंक तालिका में 9वें स्थान पर है, जबकि अंक तालिका में दिल्ली कैपिटल्स 10वें स्थान पर है।
दिल्ली कैपिटल्स ने अपने सीजन की सबसे खराब शुरुआत के साथ अब तक लगातार पांच मैच गंवा दिए हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ पिछले मैच में उनकी किस्मत चमकी, जब उन्होंने पूरे प्रयास के साथ साल की अपनी पहली जीत हासिल की। आज का मुकाबला अपने नाम करने के लिए दोनों ही टीमें एक नई रणनीति के साथ मैदान पर नजर आएंगी।
Recommended Video

आईपीएल में आज किसका मैच है- आईपीएल 2023 में आज दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मैच खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार शाम 7:30 से हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम पर खेला जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications