Aaj Ka IPL Match Kis Kiska Hai: आईपीएल में आज किस किसका मैच है- GT vs CSK Final
Aaj Ka IPL Match: आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईपीएल 2023 का फाइनल मुकाबला गुजरात टाइटंस और सीएसके के बीच होगा।

Aaj Ka IPL Match Kis Kiska Hai: आज आईपीएल 2023 में फाइनल मैच गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा। ये मैच 28 मई को बारिश के चलते स्थगित होकर आज अपने रिजर्व डे पर पहुंच गया है।
फैंस को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दोनों टीमों की रोचक भिड़ंत का शिद्दत से इंतजार है। आज की मौसम भविष्यवाणी कल के मुकाबले काफी बेहतर है। अहमदाबाद में बादल छाए रहेंगे लेकिन मैच के समय हालात बहुत तेजी से सुधर जाएंगे।
आज गुजरात टाइटंस की टीम अपना लगातार दूसरा खिताब जीतने के लिए उतरेगी तो सीएसके की टीम 5वां खिताब जीतने के लिए कमर कस रही होगी। इसको महेंद्र सिंह धोनी का अंतिम मैच भी माना जा रहा है और कोई नहीं चाहता ऐसे बारिश के बीच बगैर मैच के माही की विदाई हो। हालांकि धोनी अगले सीजन में फिर से आकर सबको दोबारा चौंका सकते हैं।
Recommended Video

आईपीएल में आज का मैच- आज आईपीएल 2023 का फाइनल मैच खेला जाएगा। यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रिजर्व डे पर हो रहा है। आज चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस में किसी एक के हाथों फिर से ट्रॉफी लगने जा रही है।
कहां देखें आज का मैच- आप आज इस मुकाबले को टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क, स्मार्ट टीवी पर जियो सिनेमा ऐप पर और मोबाइल पर भी जियो सिनेमा ऐप के जरिए स्ट्रीम कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications