हार्दिक को बतौर कप्तान फैंस के दिलों में बनानी होगी जगह, यूं नहीं बनता 'मुंबई इंडियंस का परिवार'

आईपीएल में लगातार तीसरी हार के साथ ही मुंबई इंडियंस टीम अंक तालिका में सबसे निचले पायदान पर पहुंच गई है। बतौर कप्तान हार्दिक पांड्या के लिए यह मुश्किल दौर है।

मुंबई इंडियंस की टीम ने अपने प्रशंसकों को आज काफी मायूस किया है। मुंबई इंडियंस आईपीएल की सबसे पसंदीदा टीमों में से एक, जिसने कई बार आईपीएल की ट्रॉफी उठाई, लेकिन इस बार की तस्वीर कुछ अलग है।

hardik pandya

राजस्थान के खिलाफ मैच में जिस तरह से टीम के शीर्ष क्रम के चार बल्लेबाज बिना खाता खोले आउट हुए उसके बाद टीम 125 रन का ही स्कोर खड़ा कर पाई।

बतौर कप्तान हार्दिक की चुनौती

हालांकि हार्दिक पांड्या की कप्तानी को लेकर कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं, टीम के चाहने वाले उन्हें बतौर कप्तान रोहित शर्मा की जगह पसंद नहीं कर रहे हैं। मैच के दौरान टॉस करने के लिए जब हार्दिक पांड्या मैदान में पहुंचे तो भीड़ ने उन्हें वू करना शुरू कर दिया, जिसके चलते संजय मांजरेकर तक को भीड़ से कहना पड़ गया कि तमीज से पेश आएं।

हार्दिक का विकेट टर्निंग प्वाइंट

राजस्थान के खिलाफ मैच में जब मुंबई इंडियंस की टीम 20 रन के स्कोर पर 4 विकेट गंवा दिए तो कप्तान हार्दिक पांड्या ने तिलक वर्मा के साथ मिलकर टीम को संभालने की कोशिश की और स्कोर को 76 तक पहुंचाया। लेकिन टीम की रन स्कोर की रफ्तार को बढ़ाने के चक्कर में पांड्या आउट हो गए।

हालांकि मैच में हार के बाद हार्दिक ने इस बात को माना भी कि मेरे आउट होने के बाद चीजें मुश्किल हो गई, मुझे लंबा स्कोर करना चाहिए था, हम अच्छी स्थिति में पहुंच गए थे, स्कोर को 150-160 तक ले जाया जा सकता था।

फाइटिंग स्पिरिट की कमी

लेकिन हार्दिक पांड्या और तिलक वर्मा को छोड़ दें तो टीम में किसी भी बल्लेबाज ने राजस्थान के गेंदबाजों का डटकर सामना करने की कोशिश नहीं की। एक तरफ जब अच्छी गेंदबाजी हो रही है तो जरूरी नहीं है कि आपको हमेशा ही तेज रन बनाना है, आप अपनी पारी को धीरे-धीरे भी अच्छी कर सकते हैं।

लेकिन मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजों में ऐसा नहीं दिखा। टीम को मध्य क्रम में एक मजबूत बल्लेबाज की निसंदेह कमी खल रही है। सूर्यकुमार यादव का टीम में नहीं होना भारी पड़ रहा है।

सूर्या की कमी खल रही

टीम के बल्लेबाजी क्रम की बात करें तो इशान किशन, रोहित शर्मा, तिलक वर्मा और हार्दिक पांड्या ही टीम की रीढ़ नजर आ रहे हैं। शीर्ष क्रम में जल्दी विकेट गिरने के बाद टीम को मजबूती देने वाले बल्लेबाज की कमी खल रही है।

हालांकि तिलक वर्मा अच्छी भूमिका निभा रहे हैं लेकिन वो अपनी पारी को लंबा नहीं कर पा रहे हैं। जबकि कप्तानी के साथ बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों का दारोमदार हार्दिक पांड्या को थोड़ा भारी पड़ता नजर आ रहा है।

टीम की गेंदबाजी में दम

टीम की गेंदबाजी की बात करें तो फिलहाल मुंबई इंडियंस की टीम इस मामले में बेहतर यूनिट नजर आ रही है। जसप्रीत बुमराह, आकाश माधवाल, मफाका, कोइट्जे लय में नजर आ रहे हैं। लेकिन गेंदबाजों को एक बेहतर स्कोर देना टीम के बल्लेबाजों की जिम्मेदारी है, जिसे उन्हें निभाना होगा, तभी गेंदबाज स्कोर को डिफेंड कर पाएंगे।

फैंस के सपोर्ट की जरूरत

फिलहाल मुंबई इंडियंस को ना सिर्फ अपने फैंस के समर्थन की जरूरत है बल्कि बतौर टीम मुंबई इंडियंस को अपने कप्तान के साथ खड़े होने की जरूरत है। निसंदेह मुंबई इंडियंस की टीम वापसी करने का दम रखती है, लेकिन इसके लिए टीम के खिलाड़यों को अपनी काबिलियत पर भरोसा करना होगा और फैंस के दिल में एक बार फिर से अपनी जगह को पक्का करना होगा, जोकि बिना जीत के संभव नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+