इंग्लैंड में एक स्टेडियम का नाम होने जा रहा है सुनील गावस्कर के नाम पर, भारतीय क्रिकेट के लिए बड़ी उपलब्धि
लंदन, जुलाई 22। भारतीय टीम के पूर्व महान खिलाड़ी सुनील गावस्कर को इंग्लैंड में एक बड़ा सम्मान मिलने जा रहा है। दरअसल, लीसेस्टर क्रिकेट ग्राउंड का नाम सुनील गावस्कर के नाम पर होने जा रहा है। ग्राउंड मैनेजमेंट की ओर से यह घोषणा शनिवार को की गई है। आपको बता दें कि सुनील गावस्कर पहले ऐसे भारतीय क्रिकेटर होंगे जिनके नाम पर लंदन या फिर यूरोप में कहीं खिलाड़ी के नाम पर स्टेडियम का नाम रखा जाएगा। लीसेस्टर में एक मैदान का नाम भारतीय खिलाड़ी के नाम पर होना वाकई बहुत सम्मान की बात है।

क्रिकेट समर्थकों का शहर माना जाता है लीसेस्टर
इस उपलब्धि पर सुनील गावस्कर ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि मैं इस सम्मान से काफी खुश हूं लीसेस्टर ग्राउंड का नाम मेरे नाम पर होना वाकई एक बड़ी उपलब्धि है। लीसेस्टर को क्रिकेट समर्थकों का शहर माना जाता है और खासकर भारतीय क्रिकेट के लिए तो यही विशेष सम्मान है।
भारतीय मूल के सांसद ने की थी यह मांग
आपको बता दें कि सुनील गावस्कर इस स्टेडियम पर अपने नाम की पट्टी का उद्घाटन करने के लिए शनिवार को इंग्लैंड रवाना होंगे। यह मैदान भारत स्पोर्ट्स एंड क्रिकेट क्लब का है। पवेलियन की पूरी दीवार पर गावस्कर की छवि पहले ही पेंट की जा चुकी है। सुनील गावस्कर के नाम पर इस स्टेडियम का नाम रखने का विचार भारतीय मूल के ब्रिटेन के सबसे लंबे समय तक सांसद रहने वाले कीथ वैज ने दिया था। उन्होंने ब्रिटेन की संसद में 32 वर्षों तक लीसेस्टर का प्रतिनिधित्व भी किया है। वह वर्तमान में इंटीग्रेशन फाउंडेशन नामक एक प्रवासी संगठन की देखभाल करते हैं।
कीथ वैज ने जाहिर की खुशी
अब गावस्कर के नाम पर होने जा रहे इस स्टेडियम के नाम की खबर मिलने पर कीथ वैज ने खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि हम बहुत सम्मानित महससू कर रहे हैं। उनका कहना है कि गावस्कर सालों तक लीजेंड रहे हैं उन्होंने अपने प्रदर्शन से भारतीयों और दुनियाभर के क्रिकेट प्रेमियों को खुश किया है। ऐसे में आज उन्हें यह सम्मान मिलना हमारे लिए बहुत खुशी की बात है।












Click it and Unblock the Notifications