IND vs AUS: 3 धांसू भारतीय खिलाड़ियों की खलेगी कमी, बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में उनके बिना हार तय?

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पहले मैच में अब ज्यादा समय नहीं बचा है। पर्थ में 22 नवम्बर को पहला मैच खेला जाना है। भारतीय टीम को इस मैच में जीत दर्ज करते हुए दौरे का धांसू अंदाज में आगाज करना है। वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के हिसाब से यह सीरीज अहम है।

टीम इंडिया के सामने इस बार चुनौतियाँ काफी ज्यादा हैं। पिछले दो दौरों में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को उनके ही मैदानों में हरा दिया था लेकिन अब मामला अलग है। ऑस्ट्रेलियाई टीम तगड़ी लग रही है और उनको हराने के लिए उतने ही धांसू खिलाड़ी चाहिए। भारतीय टीम तीन प्लेयर्स को निश्चित रूप से मिस करने वाली है। उनके होने से कंगारुओं के मन में खौफ होता।

ind vs aus

मोहम्मद शमी: चोट से ठीक होने के बाद मोहम्मद शमी को रणजी ट्रॉफी में खेलते हुए देखा गया है। ऑस्ट्रेलिया दौरे की टीम में वह शामिल नहीं हैं। हालांकि बाद के मैचों के लिए ऑस्ट्रेलिया भेजने का विकल्प खुला रहेगा। फ़िलहाल तो शमी की कमी टीम इंडिया को निश्चित रूप से खेलेगी। उनके होने से टीम इंडिया के गेंदबाजी आक्रमण में एक मजबूत विकल्प होता और बुमराह के साथ उनकी जोड़ी धांसू होती।

चेतेश्वर पुजारा: नम्बर तीन पर पुजारा के बिना कुछ भी सही नहीं लग रहा। गिल नए हैं और नम्बर तीन की पोजीशन पर बैटिंग कर पाना आसान नहीं है। जिस तरह पुजारा ऑस्ट्रेलिया में जाकर गेंदबाजों को खेलते थे, वह कमी देखने को मिलेगी। पुजारा एक छोर पर खड़े होकर गेंदबाजों को थकाने का काम भी करते थे। बैटिंग को स्थिरता प्रदान करने के लिए उनको जरुर मिस किया जाएगा।

अजिंक्य रहाणे: विराट कोहली के बाद बैटिंग करने के लिए भारतीय टीम में रहाणे रहते थे। ऑस्ट्रेलिया में रहाणे का प्रदर्शन लाजवाब रहा है। उनकी कमी यहाँ खलेगी। ऑस्ट्रेलिया दौरा ऐसा होता है, जहाँ बिना अनुभव वाले प्लेयर्स को टीम में भेजने से परेशानी बढ़ जाती है और मेजबानों के लिए काम आसान हो जाता है। अजिंक्य रहाणे भी तकनीकी रूप से सक्षम बल्लेबाज हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+