ये हैं वो 3 खिलाड़ी जो ODI क्रिकेट में ले सकते हैं सूर्यकुमार यादव की जगह

सूर्यकुमार यादव ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगातार दो गोल्डन डक पर आउट हुए हैं, उनके ऊपर सवाल भी खड़े हुए हैं।

Suryakumar Yadav

Suryakumar Yadav Replacements: टी20 के बेताज बादशाह बनकर निकले सूर्यकुमार यादव एकदिवसीय क्रिकेट में वह फॉर्म बरकरार रखने में नाकाम रहे हैं। सबसे छोटे प्रारूप में पहली गेंद से ही उनका बल्ला चलना शुरू हो जाता है लेकिन पचास ओवर के फ़ॉर्मेट में वह रुककर खेलने में नाकाम रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगातार दो मैचों में वह गोल्डन डक पर आउट हुए हैं। इससे पहले भी न्यूजीलैंड के खिलाफ वह कुछ ख़ास नहीं कर पाये थे। ऐसे में सूर्यकुमार यादव को वनडे टीम में रिप्लेस करने की मांग भी उठने लगी है। अगर सूर्या को बाहर किया जाए, तो उनकी जगह खेलने की दावेदारी रखने वाले खिलाड़ियों के बारे में इस लेख के माध्यम से जाना जा सकता है।

संजू सैमसन

संजू सैमसन

संजू सैमसन का नाम इस लिस्ट में सबसे पहले आता है। हालांकि सैमसन ने उतने मुकाबले नहीं खेले हैं लेकिन उनका औसत और स्ट्राइक रेट अच्छा है। उन्होंने 11 मैचों में 330 रन बनाये हैं, इनमें दो अर्धशतक शामिल हैं। सूर्यकुमार यादव ने 22 मैचों में 2 फिफ्टी जड़ी है। संजू सैमसन का एकदिवसीय क्रिकेट में स्ट्राइक रेट भी 104 से ऊपर का है और औसत की बात की जाए, तो यह 66 का है। ऐसे में वह एक दावेदार हैं। सूर्यकुमार यादव की जगह सैमसन को खिलाने की मांग लगातार उठ रही है।

ईशान किशन

ईशान किशन

हालांकि ईशान किशन बतौर ओपनर खेलते हैं और उस पोजीशन पर दोहरा शतक भी जमा चुके हैं लेकिन श्रेयस अय्यर के नहीं होने पर वह मिडिल ऑर्डर में खेल सकते हैं। शुभमन गिल और रोहित शर्मा बतौर ओपनर मैदान पर होते हैं, तो ईशान किशन की जगह नहीं बनती और वह बेंच स्ट्रेंथ का हिस्सा हो जाते हैं। ऐसी स्थिति में उनको सूर्यकुमार यादव की जगह टीम में शामिल किया जा सकता है।

राहुल त्रिपाठी

राहुल त्रिपाठी

राहुल त्रिपाठी टी20 क्रिकेट में टीम इंडिया के लिए खेले हैं लेकिन वनडे में उनको मौका नहीं मिला है। लिस्ट ए में उनका औसत 38 का है। उनके नाम 4 शतक और 10 अर्धशतक हैं। मौका मिलने पर वह मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी करने की क्षमता रखते हैं। श्रेयस अय्यर अगर टीम में नहीं होते हैं, तो सूर्या की जगह त्रिपाठी एक उपयुक्त विकल्प हो सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+