IPL 2025: 3 भारतीय खिलाड़ी जो इस बार आईपीएल ऑक्शन में रहेंगे अनसोल्ड, कोई नहीं लगाएगा बोली
IPL 2025: आईपीएल नीलामी में कुछ बड़े प्लेयर्स के ऊपर नजरें रहने वाली हैं। भारतीय टीम के कई दिग्गज खिलाड़ी भी इस बार नीलामी पूल में शामिल हैं। इन प्लेयर्स को खरीदने के लिए बिड वॉर देखने को मिलेगा। विदेशी टीमों के प्लेयर्स पर भी नजरें रहेंगी लेकिन कुछ खिलाड़ी नीलामी में नहीं बिकेंगे।
भारतीय टीम से ताल्लुक रखने वाले कुछ प्लेयर्स को नीलामी में इस बार खरीदने वाला कोई नहीं होगा। अनसोल्ड जाने की संभावना वाले कई क्रिकेटर हैं लेकिन उनमें से कुछ का जिक्र यहाँ किया गया है। आपको भी जानना चाहिए कि इस बार अनसोल्ड कौन रहेगा।

अजिंक्य रहाणे: अपने धाकड़ प्रदर्शन से साल 2023 के आईपीएल में अजिंक्य रहाणे ने चौंका दिया था। उस समय महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स ने उनको खरीदा था। इस बार उनको खरीदार मिलना मुश्किल ही लग रहा है। उनकी बेस प्राइस डेढ़ करोड़ रुपये है। पिछले सीजन के खराब प्रदर्शन को देखते हुए कह सकते हैं कि रहाणे को इस बार कोई नहीं खरीदेगा।
इशांत शर्मा: पिछले सीजन इशांत शर्मा को दिल्ली कैपिटल्स ने रिटेन कर लिया था। इस बार ऐसा होता नहीं दिख रहा है। इशांत शर्मा को इस बार दिल्ली ने रिलीज कर दिया है। पिछले दो सीजन में उन्होंने कुल 17 मैच खेलकर 20 विकेट अपने नाम किये हैं। चोट भी उनके लिए बड़ी समस्या रही है। इस बार शायद वह अनसोल्ड रहने वाले हैं
पीयूष चावला: इस लेग स्पिनर का आईपीएल में एक लम्बा करियर रहा है। वह टॉप विकेट टेकर गेंदबाजों में से एक रहे हैं। वह इस लीग में कुल 192 विकेट लेने में सफल रहे हैं। मुंबई इंडियंस के लिए वह पिछले सीजन में 11 मैचों में 13 लेने में सफल रहे हैं। इस बार चावला को शायद ही कोई टीम खरीदेगी। चावला की बेस प्राइस 50 लाख है, पिछले सीजन भी उनको इतनी राशि में मुंबई ने रखा था।












Click it and Unblock the Notifications