World Cup: वर्ल्ड कप में इन 3 भारतीयों को मिला है गोल्डन बैट, क्या कोहली होंगे चौथे बल्लेबाज?
Golden bat Winner Indian Batters: वर्ल्ड कप फाइनल मैच का इंतजार हर किसी को है। इस वर्ल्ड कप में बल्लेबाजों का बोलबाला रहा है लेकिन कुछ गेंदबाजों ने भी अपना जलवा बिखेरा है। भारतीय टीम के लिए मोहम्मद शमी ने धमाका किया है। बल्लेबाजी में विराट कोहली, रोहित शर्मा, श्रेयस अय्यर ने जमकर धमाल किया है।
वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी को गोल्डन बैट के अवॉर्ड से नवाजा जाता है। उसी तरह सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले को गोल्डन बॉल दी जाती है। इस बार 711 रन बनाकर विराट कोहली गोल्डन बैट की दौड़ में सबसे आगे हैं। उनसे पहले तीन अन्य बल्लेबाजों ने भी गोल्डन बैट जीता था, उनके बारे में यहाँ जानना अहम है।

सचिन तेंदुलकर
वर्ल्ड क्रिकेट में सचिन तेंदुलकर की अलग छाप रही है। वह वर्ल्ड कप 1996 में जमकर खेले थे। सचिन ने उस वर्ल्ड कप के दौरान 7 मैच खेलकर कुल 523 रन बनाए। उन्होंने दो शतक और दो अर्धशतक जमाए। पहली बार कोई भारतीय गोल्डन बैट जीता था। वह 2003 वर्ल्ड कप में एक बार फिर से गोल्डन बैट ले गए। इस बार सचिन ने 11 मैचों में 673 रन बनाए थे। उनके बल्ले से 6 अर्धशतक और एक शतकीय पारी आई।
राहुल द्रविड़
भरोसेमंद बल्लेबाज के नाम से मशहूर राहुल द्रविड़ ने भी एक बार वर्ल्ड कप में गोल्डन बैट हासिल किया था। द्रविड़ ने साल 1999 के वर्ल्ड कप में यह कारनामा किया था। उन्होंने 8 मैचों में कुल 461 रन जड़े। इस दौरान उन्होंने दो शतक और 3 अर्धशतकीय पारियां खेली। उनका सर्वाधिक स्कोर 145 रन था।
रोहित शर्मा
भारतीय टीम के लिए रोहित शर्मा ने भी एक गोल्डन बैट हासिल किया है। 2019 के वर्ल्ड कप में उन्होंने सबसे ज्यादा रन बनाए थे। इंग्लैंड में खेले गए इस वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा ने कुल 8 ही मैच खेले थे और उनके बल्ले से 648 रन आए। इस दौरान उन्होंने 5 शतक जड़ने का कीर्तिमान हासिल किया।












Click it and Unblock the Notifications