IND vs ENG: 3 भारतीय खिलाड़ी इंग्लैंड के खिलाफ धर्मशाला टेस्ट में शतक जड़ सकते हैं
IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के चार मुकाबले खेले जा चुके हैं। इनमें टीम इंडिया ने तीन और मेहमान टीम ने एक मैच जीता है। पांचवां और अंतिम टेस्ट मैच होने के साथ ही सीरीज का समापन हो जाएगा। टीम इंडिया 3-1 की विजयी बढ़त के साथ आगे हैं।
अंतिम टेस्ट मुकाबला 7 मार्च को धर्मशाला में खेला जाएगा। टीम इंडिया के कुछ खिलाड़ी ऐसे हैं, जो इस मुकाबले में शतक जमा सकते हैं। उनकी धांसू फॉर्म को देखते हुए यह कहा जा सकता है कि कुछ शतकीय पारियां भारतीय बल्लेबाजों की तरफ से देखने को मिल सकती है।

यशस्वी जायसवाल: इस धाकड़ ओपनर के बारे में कुछ कहने की जरूरत ही नहीं है। अब तक दो बार जायसवाल के बल्ले से दोहरा शतक इस सीरीज में आया है। सबसे तगड़ी फॉर्म में जायसवाल ही चल रहे हैं। धर्मशाला में उनके बल्ले से अगर एक शतक देखने को मिले, तो आश्चर्य की बात नहीं होनी चाहिए। वह ऐसा करने में पूरी तरह से सक्षम हैं।
शुभमन गिल: भारतीय टीम के लिए इस सीरीज में ने भी धाकड़ बैटिंग का प्रदर्शन किया है। एक शतक जड़ने के अलावा वह कुछ और बेहतरीन पारियां भी खेल चुके हैं। गिल ने रांची टेस्ट मैच में खेलते हुए दूसरी पारी के दौरान अर्धशतक जमाकर टीम को जीत दिलाई थी। विशाखापट्टनम टेस्ट में भी दूसरी पारी के दौरान उनके बल्ले से शतकीय पारी देखने को मिली थी। अंतिम टेस्ट में वह शतक जमा सकते हैं।
सरफराज खान: टीम में आने के बाद पहले ही मुकाबले में सरफराज खान ने काफी प्रभावित किया था।। राजकोट टेस्ट मैच में डेब्यू करने के बाद सरफराज खान ने दोनों पारियों में फिफ्टी जमाई थी। हालांकि रांची टेस्ट मैच में उनका बल्ला खामोश रहा था। वह पांचवें और अंतिम टेस्ट मैच में एक बार फिर से धमाका कर सकते हैं। सरफराज के बल्ले से शतकीय पारी देखने को मिल सकती है।












Click it and Unblock the Notifications