IPL 2026 से पहले 3 कप्तानों को हटाया जाएगा, जानिए किन प्लेयर्स पर गिर सकती है गाज
IPL: आरसीबी की जीत के साथ ही आईपीएल का सीजन समाप्त हो गया और अब अगले साल एक नया सीजन आएगा। कई टीमों ने इस बार धमाका किया, तो कुछ टीमों ने निराश भी किया और इन टीमों में धाकड़ खिलाड़ी होने के बाद भी प्रदर्शन में निखार देखने को नहीं मिला।
चेन्नई सुपर किंग्स, केकेआर, सनराइजर्स हैदराबाद, मुंबई इंडियंस जैसी टीमों को फाइनल खेलने का मौका नहीं मिला। इन टीमों ने आईपीएल टाइटल जीते हैं लेकिन इस बार निराश किया। अब आगामी सीजन से पहले टीमों में बदलाव देखने को मिलेंगे। ऐसे में कप्तानों को भी बदला जाएगा। बदलाव की संभावना वाले कप्तानों के बारे में आपको भी जानना चाहिए।

ऋषभ पंत
लखनऊ सुपर जायंट्स से ऋषभ पंत को बदलने के दो कारण हैं। पहला कारण तो उनका खराब फॉर्म है, दूसरा कारण उनकी रकम है, जो उनको मिलती है। 27 करोड़ में प्रदर्शन भी नहीं आया और टीम भी प्लेऑफ़ में नहीं जा पाई। इस वजह से लखनऊ उनको बाहर कर सकती है। पंत को रिलीज कर नीलामी पूल में डाला जा सकता है।
अजिंक्य रहाणे
इस कड़ी में दूसरा नाम रहाणे का आता है। जो इस सीजन केकेआर के लिए कप्तानी कर रहे थे लेकिन टीम को अच्छी तरह लीड कर पाने में नाकाम रहे। हालांकि खुद उन्होंने कुछ अच्छी पारियां खेली थीं लेकिन फायदा नहीं हुआ। भविष्य का लीडर खोजने के लिए रहाणे को हटाया जा सकता है। इसके अलावा उनकी उम्र भी हो गई है।
महेंद्र सिंह धोनी
माही के पास आईपीएल में हासिल करने के लिए कुछ नहीं है क्योंकि वह सब कुछ प्राप्त कर चुके हैं। पांच बार टाइटल जीतने वाले दो कप्तानों में उनका नाम है। इसके अलावा वह ऋतुराज गायकवाड़ के चोटिल होने पर कप्तानी कर रहे थे। ऐसे में गायकवाड़ के आने से माही हट जाएंगे। हालांकि वह कब तक खेलेंगे, इसकी जानकारी भी बाद में ही सामने आएगी। हो सकता है कि वह आगामी सीजन से पहले ही संन्यास लेकर घर बैठ जाएं।












Click it and Unblock the Notifications