ओडिशा में जंगल में पेड़ से लटका मिला 26 वर्षीय क्रिकेटर का शव, परिवार को हत्या की आशंका
बताया जा रहा है महिला को और से बेहतर प्रदर्शन करने के बावजूद चैम्पियनशिप के लिए 16 सदस्यीय टीम में शामिल नहीं किया गया। उसका स्कूटर भी जंगल में लावारिस मिला है।

ओडिशा की 26 वर्षीय महिला क्रिकेटर का शव जंगल में पाया गया है। क्रिकेटर का नाम राजश्री स्वैन था और पुलिस के मुताबिक उसका शव कटक के घने जंगल में पाया गया था, जहां वह एक पेड़ से लटकी हुई थी। ये हैरान करने वाली घटना है जिसमें मौत के कारणों का पता बॉडी को पोस्टमार्टम करने के बाद ही चलेगा। पुलिस उपायुक्त पिनाक मिश्रा ने ये जानकारी दी।
यहां तक की राजश्री का स्कूटर भी जंगल के पास लावारिस हालत में मिला था। वे 11 जनवरी बुधवार से लापती थी। फिलहाल अननैचुरल डेथ का मामला दर्ज किया गया है। ये महिला दाएं हाथ की तेज गेंदबाज और मीडिल ऑर्डर की एक बल्लेबाज थीं।
मिश्रा के हवाले से कहा गया है, "इस केस में अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज किया गया है। हमें उसका शव अठागढ़ इलाके के गुरुदिझटिया जंगल में एक पेड़ से लटका मिला। हम सभी एंगल से मौत की जांच करेंगे।"
ये क्रिकेटर पुरी जिले के रहने वाली थी और कटक में अपनी ट्रेनिंग के सिलसिले में थी। ये ट्रेनिंग सेशन ओडिशा क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा पांडिचेरी में एक चैंपियनशिप के लिए आयोजित किया गया था। राजश्री की निराशा बढ़ाने का एक कारण ये मौजूद था कि वे 16 सदस्यीय टीम में शामिल नहीं हो पाई। लेकिन क्या ये निराशा इतनी बड़ी है कि मौत को गले लगाया जाए, कोई यह मानने का तैयार नहीं है।
मृत महिला क्रिकेट के कमरे में रहने वाली उनकी साथी ने कहा, "टीम के सदस्यों के नामों की घोषणा के बाद बुधवार शाम को उसे रोते देखा गया और होटल से लापता हो गई, जहां हम सभी को ट्रेनिंग सेशन के लिए रखा गया था।"
क्रिकेटर की गैरमौजूदगी को कोच पुष्पांजलि बनर्जी ने नोटिस किया और लोकल मंगलाबाग पुलिस थाने में उसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करायी।
बाद में जब राजश्री के बारे में जानने की कोशिश की गई तो पता चला कि अन्य सदस्यों से बेहतर प्रदर्शन करने के बावजूद उनका चयन नहीं किया गया। जबकि इस दौरान एसोसिएशन के सीईओ सुब्रत बेहरा ने कहा कि टीम चयन में कोई पक्षपात नहीं किया गया है। लेकिन ये कुछ अंदर की ऐसी बातें हैं जिन पर आगे जाकर इस केस में कोई और खुलासा हो सकता है।
बेहरा हालांकि ये सब मानने को तैयार नहीं है लेकिन इस मौत के मामले में स्वाभाविक तौर पर महिला के शोषण के एंगल पर भी जांच होगी। राजश्री जिस ट्रेनिंग सेशन में थी उनमें 25 खिलाड़ियों का चयन हुआ था जबकि चैम्पियनशिप के लिए चुनी जाने वाली टीम 16 सदस्यीय थी जिसमें मृतका का चयन नहीं हो पाया था।
इस मामले में क्रिकेटर परिवार के सदस्यों ने कहा कि क्रिकेटर की हत्या हुई है क्योंकि शरीर पर चोट के निशान थे और उसकी आंखें भी चोटिल हैं। ।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications