कोरोना ने बढ़ाई चिंता, SAI ने खिलाड़ियों के लिए जारी किए नए दिशानिर्देश
नई दिल्ली। दुनियाभर में एक बार फिर कोरोना की दहशत फैल गई है। तीसरी लहर के चलते भारत में कई राज्यों में नाईट कर्फ्यू भी लागू कर दिया गया है तो वहीं खेल जगत भी प्रभावित हुआ है। कोरोना के चलते पहले बीसीसीआई ने होने वाले तीन बड़े घरेलू टूर्नामेंट्स स्थगित किए तो अब भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) ने देशभर में कोविड-19 के बढ़ते मामलों और संक्रमण के खतरे को देखते हुए खिलाड़ियों के लिए नए दिशानिर्देश जारी किए हैं, जिनके मुताबिक खिलाड़ियों को नए मापदंड का पालन करना होगा।

यह भी पढ़ें- 'वो अगला टेस्ट नहीं खेलता है तो बहुत दुर्भाग्यपूर्ण होगा', गंभीर को सता रही चिंता
साई ने बयान जारी करते हुए कहा कि सभी एथलीटों को प्रशिक्षण केंद्रों पर पहुंचने पर रैपिड एंटीजन टेस्ट (आरएटी) करवाना होगा। हर पांचवें दिन पर उनका रैपिड एंटीजन टेस्ट किया जाएगा। अगर किसी की रिपोर्ट पॉजिटिव आती है तो उसे फिर तुरंत अन्य खिलाड़ियों से अलग-थलग करना होगा। जिनकी रिपोर्ट नेगेटिव आएगी वो अपनी ट्रेनिंग जारी रख सकेंगे। इसके अलावा नए एसओपी के तहत जिन खिलाड़ियों में कोरोना के लक्षण दिखेंगे उन्हें इसोलेशन सुविधाएं निर्धारित की जाएगी। साथ ही खिलाड़ियों के लिए एक माइक्रो बायो-बबल भी होगा, ट्रेनिंग और भोजन के लिए पॉजिटिव लोगों को छोटे समूहों में विभाजित किया जाएगा। आइसोलेशन और बॉयो-बबल में रह रहे खिलाड़ी सख्ती से नियमों का पालन करेंगे। उन्हें दूसरे किसी भी व्यक्ति से मिलने की छूट नहीं होगी।
गाैर हो कि पिछले साल साई के भोपाल केंद्र में 24 खिलाड़ियों और 12 सहयोगी स्टाफ सदस्य कोरोना की चपेट में आए थे। को यह कदम उठाने के लिए मजबूर होना पड़ा। पिछले साल, पटियाला और नई दिल्ली में मुक्केबाजी, और भोपाल और बेंगलुरु में शिविर, जहां हॉकी टीमें प्रशिक्षण ले रही थीं, सहित कोविड मामलों के कारण कुछ राष्ट्रीय शिविर बाधित हुए थे, लेकिन इस बार साई पूरी तरह से अलर्ट है। साई नही चाहता कि कोई बड़ा खतरा फिर से उठाना पड़े।












Click it and Unblock the Notifications