Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

पी कश्यप से तलाक लेने वाली Saina Nehwal हैं करोड़ों की मालकिन, जानिए कितनी है नेटवर्थ?

Saina Nehwal Net Worth: भारत की मशहूर बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल इस वक्त न्यूज चैनल से लेकर सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं, वजह है उनकी शादी का टूटना। दरअसल साइना ने रविवार को इंस्टा पोस्ट के जरिए अपने तलाक की जानकारी दी, जिसके बाद सोशल मीडिया पर खलबली मच गई।

आपको बता दें कि साइना नेहवाल और उनके पति पारुपल्ली कश्यप ने आपसी सहमति से अलग होने का ऐलान किया है।

Saina Nehwal

साइना और पूर्व शटलर कश्यप ने दिसंबर 2018 में शादी की थी। शादी के लगभग 7 साल बाद दोनों का रिश्ता टूटा है, कभी दोनों 'मेड फॉर इच अदर' कहलाते थे, इसलिए दोनों के तलाक की खबर सुनकर फैंस को काफी झटका लगा है।

'जीवन हमें अलग-अलग दिशाओं में ले जाता है'

आपको बता दें कि साइना नेहवाल ने इंस्टाग्राम पर लिखा था कि 'जीवन हमें कभी-कभी अलग-अलग दिशाओं में ले जाता है। बहुत सोचने और विचार करने के बाद, कश्यप पारुपल्ली और मैंने अलग होने का फैसला किया है। हम शांति, विकास और उपचार चुन रहे हैं - अपने लिए और एक-दूसरे के लिए। मैं यादों के लिए आभारी हूं और आगे बढ़ने के लिए शुभकामनाएं देता हूं। इस दौरान हमारी गोपनीयता को समझने और सम्मान करने के लिए धन्यवाद।'

सानिया नेहवाल (Saina Nehwal) ने लिखा सफलता का नया इतिहास

आपको बता दें कि साइना केवल एक खिलाड़ी नहीं बल्कि देश का गौरव हैं और करोड़ों लोगों के लिए आइडियल भी। अपने दम पर सानिया नेहवाल (Saina Nehwal) ने भारतीय खेल जगत में वह मुकाम हासिल किया है, जहां पहुंचना हर किसी के बस में नहीं होता है । वे न केवल भारत की पहली महिला शटलर हैं जिन्होंने ओलंपिक में मेडल जीता, बल्कि उन्होंने बैडमिंटन को भारतीय घरों तक पहुंचाया और युवा पीढ़ी को प्रेरित किया।

जानिए कितनी है सानिया नेहवाल (Saina Nehwal) की नेटवर्थ

साइना आज एक लग्जरी लाइफ जीती हैं, इंडिया टीवी के मुताबिक साइना नेहवाल की अनुमानित नेट वर्थ करीब 35 से 40 करोड़ रुपये के बीच में है। जो उनके करियर की कमाई, पुरस्कार राशि और योनेक्स, बीपीसीएल आदि के साथ आकर्षक ब्रांड एंडोर्समेंट पर आधारित है। साइना की सालाना कमाई 4-5 करोड़ रुपये के आसपास है।

करोड़ों के घर में रहती हैं साइना नेहवाल

वो हैदराबाद में रहती हैं, जहां उनके पास एक शानदार बंगला है, जिसकी कीमत करोड़ों में हैं , इसके अलावा उनके पास BMW, मर्सिडीज और Mini Cooper जैसी लग्जरी कारें हैं।

आइए एक नजर डालते हैं सानिया नेहवाल (Saina Nehwal) के अब तक के सफर पर

  • 2008 बीजिंग ओलंपिक: साइना पहली भारतीय महिला बनीं जिन्होंने ओलंपिक में क्वार्टर फाइनल तक पहुंच बनाई।
  • 2012 लंदन ओलंपिक: उन्होंने ब्रॉन्ज मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। यह किसी भी भारतीय महिला द्वारा बैडमिंटन में पहला ओलंपिक पदक था।
  • 2015 : साइना ने विश्व रैंकिंग में नंबर 1 की पोजीशन हासिल की, ऐसा करने वाली पहली भारतीय महिला बनीं।
  • कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 और 2018 , दोनों में गोल्ड मेडल जीते।
  • उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट जैसे इंडोनेशिया ओपन, सिंगापुर ओपन, थाईलैंड ओपन में जीत दर्ज की।

सम्मान और पुरस्कार

  • राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार - 2009
  • अर्जुन पुरस्कार - 2009
  • पद्म श्री - 2010
  • पद्म भूषण - 2016

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+