Radhika Yadav को मारने के पीछे है पूरी प्लानिंग? 3 दिन पहले ही दीपक घर लेकर आए थे पिस्टल?
Radhika Yadav: टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव के मर्डर ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है, हर कोई यही सोचने को मजबूर है कि आखिर कोई पिता कैसे अपनी बेटी को मार सकता है? राधिका का मर्डर क्यों हुआ? इसे लेकर तमाम तरह की बातें हो रही हैं, सोशल मीडिया पर लोग कह रहे हैं, अभी भी कुछ ऐसा है जो लोगों के सामने नहीं आया है।
तो वहीं राधिका की बेस्ट फ्रेंड हिमांशिका सिंह ने अपना वीडियो जारी करके इस केस के बारे में नए सवाल खड़े कर दिए हैं। उसने जो भी अपने वीडियो में कहा है, उसे सुनने के बाद यही लग रहा है कि राधिका का परिवार उस पर काफी सख्ती करता था।

'राधिका पर घर का था बहुत ज्यादा प्रेशर'
आपको बता दें कि एक दिन पहले हिमांशिका ने वीडियो जारी करके कहा था कि 'टेनिस खिलाड़ी राधिका घर पर घुटन महसूस करती थी क्योंकि उसके परिवार को लगभग उसकी चीज से समस्या थी। वो उसके खाने-पीने, उठने-बैठने और पहनने-ओढ़ने तक का हिसाब रखते थे, जिसकी वजह से वो बहुत ज्यादा प्रेशर में रहा करती थी।'
'मेरी दोस्त की हत्या उसके पिता ने कर दी' (Radhika Yadav)
तो वहीं आज तक की खबर के मुताबिक हिमांशिका सिंह ने कहा कि 'जिस दिन राधिका का मर्डर हुआ , उस दिन उनके पास उनकी किसी दोस्त का कॉल आया था, जो कि उनसे मिस हुआ था, फिर थोड़ी देर बाद मुझे न्यूज से पता चलता है कि मेरी दोस्त की हत्या उसके पिता दीपक यादव ने कर दी और उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। मैं समझ गई कि मेरी दोस्त ने शायद यही बताने के लिए मुझे फोन किया होगा।'
Radhika Yadav को मारने के पीछे थी पूरी प्लानिंग?
'मैंने राधिका का फोन ट्राई किया लेकिन वो उठा नहीं तो मैं समझ गई की, अब वो नहीं है। इसके बाद मैंने अपनी बहन को कॉल किया और राधिका के अंतिम संस्कार में गई लेकिन वहां जाकर मुझे लगा कि ये कोई गुस्से में आकर उठाया गया कदम नहीं है, बल्कि ये सोची समझे प्लान की तरह किया गया है।'
3 दिन पहले ही दीपक घर लेकर आए थे पिस्टल?
हिमांशिका सिंह के मुताबिक 'राधिका को मारने की प्लानिंग उसके पिता ने तीन दिन पहले ही कर ली थी। उन्होंने जानबूझकर राधिका की मां को इस प्रकरण से दूर रखा, उसके भाई को किसी काम के लिए बाहर भेज दिया, यहां तक कि घर से उन्होंने राधिका के कुत्ते डॉग लूना को भी दूर कर दिया।'
कौन हैं वो चार दोस्त, क्यों नहीं आए अब तक सामने?
उसके कहा कि 'दीपक यादव ने पुलिस के सामने कहा है कि वो गांववालों के तानों से परेशान थे, वो स्ट्रेस में रहते थे लेकिन ऐसा कुछ नहीं है। उनके चार दोस्त हैं, जो कि राधिका की सक्सेस को लेकर अक्सर उनसे ऊंटपटांग बातें करते थे, वो उनकी बेटी के बारे में उसने अनाप-शनाप बोलते थे और उन्हीं के कहने पर वो तीन दिन पहले ही वो पिस्टल लेकर आए थे।'
'जिससे उन्होंने राधिका पर गोली चलाई, वो भी एक नहीं पांच। बताइए अगर गुस्से में कोई ये कदम उठाता तो क्या वो पांच फायर करता और तब तक करता, जब तक सामने वाला मर नहीं जाता?'

उसका अकाउंट प्राइवेट है, सारी बातें फर्जी
हिमाशिंका ने कहा कि 'लोग कह रहे हैं वो रील्स बनाती थी, अरे वो ऐसा करती तो क्या उसका अकाउंट प्राइवेट होता, वो क्यों छिपाती इसे, मेरी दोस्त ने ऐसा कुछ नहीं किया था, जिसे उसे ऐसी सजा मिली है।'
'नियंत्रणकारी व्यवहार और लगातार आलोचना'
2012 से राधिका को जानने वाली हिमांशिका ने दावा किया है कि 'नियंत्रणकारी व्यवहार और लगातार आलोचना से राधिका का जीवन नरक बना दिया था।'
हिमाशिंका की बातें बेबुनियाद: राधिका का भाई
तो वहीं राधिका के भाई ने हिमाशिंका की बातों को बेबुनियाद बताया है लेकिन साथ में उसने ये भी कहा कि ' उसके पिता दीपक यादव को कभी किसी ने ताना नहीं मारा, ना ही वो किसी तरह के तनाव में थे।'
क्या सच में राधिका के मर्डर का कारण केवल दीपक का गुस्सा?
अब सवाल ये उठता है कि वो 4 दोस्त कौन हैं, जिनके बारे में राधिका की दोस्त बात कर रही है? क्या सच में राधिका के मर्डर का कारण केवल दीपक का गुस्सा और तनाव था? या फिर बात कुछ और है? क्या उसको सोच समझकर मारा गया है?
'मुझे फांसी दे दो, मैंने कन्यावध किया है'
आपको बता दें कि दीपक यादव इस वक्त 14 दिन की न्यायिक हिरासत में हैं। उसके बड़े भाई के मुताबिक दीपक ने कहा है कि 'उससे कन्यावध हुआ है इसलिए उसे फांसी पर लटका दिया जाए। वो जीना नहीं चाहता है।' पुलिस के मुताबिक राधिका यादव के खून के पीछे फिलहाल 'ऑनर कीलिग' या 'प्रेम प्रसंग' का मामला नहीं लग रहा, फिलहाल जांच जारी है।












Click it and Unblock the Notifications