Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

घर, जज़्बात और यादें, दुबई वाले आशियाने पर सानिया मिर्ज़ा ने खोले दिल के राज़

Sania Mirza: टेनिस से रिटायर होने के बाद सानिया मिर्ज़ा सुकून से अपना जीवन जी रही हैं, वह दुबई के पाम जुमेरा में अपनी बहन अनम मिर्ज़ा और बेटे इजहान के साथ रहती हैं। यह दर्शाता है कि सानिया मिर्ज़ा का अपने परिवार से लगाव किस प्रकार का रहा है और वह अपने बेटे से कितना प्यार करती हैं।

सानिया मिर्ज़ा ने हाल ही में एक वीडियो में कहा कि घर एक एहसास होता है और वहीं पर आपको सबसे ज्यादा सुकून मिलता है। उनके अनुसार वह घर में हार और जीत सब बातों को भूल जाती हैं। दुनिया से अलग एक शांत कोने में घर मेरे लिए एक सुरक्षित जगह की तरह है। यही जगह है जहां शायद हम सबसे ज्याद समय बिताते हैं। अपने घर का टूर देते हुए सानिया मिर्ज़ा ने कई अन्य बातें भी इस विज्ञापन वीडियो में बताई।

sania mirza

अपने घर में सबसे पसंदीदा कोने के बारे में बात करते हुए सानिया बताती हैं कि यह मेरा सबसे निजी और पसंदीदा कोना है, वहां उनका ड्रेसिंग रूम है जो सबसे अंत में आता है। खास तौर पर सानिया के इस कमरे को डिजाइन किया गया है और वह बताती हैं कि आप देख सकते हैं कि मेरे पास कितने जूते हैं।

घर में काले और सफेद धारियों का पैटर्न बनी हुई दीवार सानिया को बेहद पसंद है, इसकी डिजाइन उनको ख़ास लगती है। उनके कमरे में यह दीवार उनकी फेवरेट है। उनके अनुसार हर घर कुछ न कुछ बोलता है। सानिया के अनुसार उनका घर बहुत प्यार से बना है, इसमें कई सारी यादें जुड़ी हुई हैं। इसे उन्होंने बहुत प्यार से शेयर किया है। अब यह उन्होंने नहीं बताया कि किसकी यादें जुड़ी हुई हैं, जो उन्होंने प्यार से शेयर की हैं।

गौरतलब है कि पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शोएब मलिक से तलाक के बाद सानिया मिर्ज़ा अपने बेटे के साथ खुश दिखाई देती हैं। अपने बेटे के साथ सानिया मिर्ज़ा ख़ुशी से जीवन बिताती हैं और सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+