मलेशिया ओपन के क्वार्टर फाइनल में पहुंची पीवी सिंधु, एचएस प्रणय ने भी जगाई उम्मीद

स्टार इंडिया शटलर पीवी सिंधु (PV Sindhu) और एचएस प्रणय (HS Prannoy) ने मलेशिया ओपन के क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है।

कुआलालंपुर (मलेशिया): स्टार इंडिया शटलर पीवी सिंधु (PV Sindhu) और एचएस प्रणय (HS Prannoy) ने मलेशिया ओपन के क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु ने थाईलैंड की फिटायापोर्न चेईवान को हराकर क्वार्टर फाइनल का टिकट कटाया।

PV Sindhu

गुरुवार को कुआलालंपुर में दुनिया की सातवें नंबर की खिलाड़ी सिंधु ने पिछड़ने की बाद शानदार वापसी की। चेईवान को उन्होंने दूसरे दौर के 57 मिनट तक चले मुकाबले में 19-21, 21-9 और 21-14 से हराया। टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल अब पीवी सिंधु का सामना चिर प्रतिद्वंदी चीनी ताइपे की ताइ जू यिंग से होगा।

इससे पहले सिंधु ने थाईलैंड की विश्व नंबर 10 पोर्नपावी चोचुवोंग पर शानदार जीत दर्ज की थी। चोचुवोंग को सिंधु ने सीधे सेटों में 21-13, 21-17 से हराया था।

वहीं, दुनिया के 21वें नंबर के खिलाड़ी एचएस प्रणय भी पुरुष एकल के क्वार्टर फाइनल में एंट्री की। प्रणय ने चौथी वरीयता प्राप्त चीनी ताइपे के चाउ टिएन तो 21-15, 21-7 से हराया। थॉमस कप में भारत की ऐतिहासिक खिताबी जीत के नायकों में शामिल एचएस प्रणय अगले दौर में इंडोनेशिया के सातवें वरीय जोनाथन क्रिस्टी से भिड़ेंगे।

इससे पहले एचएस प्रणय ने पहले दौर में मलेशियाई लेव डैरेन पर जीत के साथ अपने मलेशिया ओपन 2022 अभियान की शुरुआत की थी। लेव डैरेन को प्रणय ने 21-14, 17-21, 21-18 के अंतर से हराया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+