PV Sindhu Love Story: 'एक सफर ने बना दिया हमसफर', जानिए सिंधु की कहां हुई थी वेंकट दत्ता से पहली मुलाकात?
PV Sindhu Love Story Hindi: भारत की 'शटलर क्वीन' और देश को 'बैक टू बैक' ओलंपिक मेडल दिलवाने वाली पीवी सिंधु अब शादीशुदा हो गई हैं। उन्होंने 22 दिसंबर को हैदराबाद के वेंकट दत्ता साई के साथ उदयपुर केएक रिसोर्ट में सात फेरे लिए, उनकी शादी की पहली तस्वीर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने सोशल मीडिया पर शेयर की थी।
पीवी सिंधु की शादी की खबर अचानक से सामने आई थी इसलिए तब से ही लोग उनके पति के बारे में जानने को उत्सुक हैं, हालांकि सिंधु के पति ना तो स्पोर्टस फील्ड से हैं और ना ही मीडिया जगत से, शादी की खबर से पहले वो सिंधु के साथ कहीं पर स्पॉट भी नहीं किए गए थे।

यहां तक कि स्पोर्टस में इतना शानदार करियर होने के बावजूद पीवी सिंधु का नाम भी कभी भी किसी से लिंकअप नहीं हुआ इसलिए सिंधु की शादी और उनके पति के बारे में जानने के लिए फैंस काफी उत्सुक हैं, हर कोई ये ही जानना चाहता है कि भारत की गौरव सिंधु ने अपना हमसफर कैसे चुना?
पिछले दस सालों से वेंकट दत्ता साई को जानती हूं: पीवी सिंधु
तो अब भारत की इस बेटी ने अपने पति और शादी के बारे में खुलकर बात की है और उन सारे सवालों का जवाब दिया, जिनके बारे में जानने के लिए दुनिया बेकरार है। वोग इंडिया के दिए गए इंटरव्यू में पीवी ने कहा कि 'वो पिछले दस सालों से वेंकट दत्ता साई को जानती हैं और इसे आप लव कम अरेंज्ड मैरिज कह सकते हैं।'
'साल 2022 में हम दोनों एक फ्लाइट से यात्रा कर रहे थे और...'
पीवी सिंधु ने हंसते हुए कहा कि 'वेंकट दत्ता साई की फैमिली और हमारे परिवार में पुरानी दोस्ती रही है इसलिए मैंने कहा कि मैं दस सालों से उन्हें जानती हूं लेकिन जहां तक प्रेम की बात है तो मैं कह सकती हूं कि हमारी लवस्टोरी दो साल पहले शुरू हुई। उन्होंने बताया कि साल 2022 में हम दोनों एक फ्लाइट से यात्रा कर रहे थे। सफर काफी लंबा था और हमारे बीच में काफी लंबी बातचीत हुई।
'एक सफर ने बना दिया हमसफर'
'उस जर्नी के बाद काफी कुछ बदल गया, मैं बदल गई, हम बदल गए, हमें एहसास हुआ कि हम दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे हैं और इस रिश्ते को अगले मुकाम पर ला सकते हैं। आप कह सकते हैं कि मेरे प्यार की शुरुआत वहीं से हुई और हम आज पति-पत्नी हैं।'
सगाई और शादी को निजी क्यों रखा गया?
सिंधु की सगाई और शादी को निजी क्यों रखा गया? तो इस पर सिंधु ने कहा कि 'ये एक पर्सनल मैटर था और हमारे लिए काफी मायने रखता था, इसे ग्रैंड नहीं बल्कि यादगार बनाना था, मैं रिवाजों को काफी मानती हूं इसलिए शादी के फंक्शन में केवल फैमिली मेंबर्स, रिश्तेदार और करीबी दोस्त ही शामिल हुए।'
वेंकट दत्ता साई ने मेरा पूरा सहयोग किया: सिंधु
'मैं शुक्रगुजार हूं वेंकट दत्ता साई और उनके परिवार की, जिन्होंने पूरी तरह से हमारी शादी को प्राइवेट रखने में सहयोग किया। यह क्षण भावनात्मक था जिसे हम हमेशा संजो कर रखेंगे।'
पॉसिडेक्स टेक्नोलॉजीज में कार्यकारी निदेशक हैं साईं
आपको बता दें कि वेंकट दत्ता साईं पॉसिडेक्स टेक्नोलॉजीज में कार्यकारी निदेशक हैं और मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक उनकी कुल संपत्ति लगभग 150 करोड़ रुपये के आस-पास है।
'अरे ये प्रेम कहानी हवा-हवाई है'
फिलहाल पीवी सिंधु का ये इंटरव्यू जैसे ही वायरल हुआ, लोग इस पर प्रतिक्रिया देने लग गए। कुछ ने लिखा है 'अरे ये प्रेम कहानी हवा-हवाई है।' तो किसी ने लिखा कि 'दोनों बहुत ही प्यारे हैं, दोनों को बधाई।' कुल मिलाकर पीवी सिंधु और उनके पति इस वक्त जबरदस्त रूप से सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने हुए हैं।












Click it and Unblock the Notifications