पीएम नरेंद्र मोदी ने दी पीवी सिंधु को जीत की बधाई, सिंगापुर ओपन के फाइनल में हराया चीन की खिलाड़ी को

नई दिल्ली, जुलाई 17। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की स्टार बैडमिंटन प्लेयर पीवी सिंधु को सिंगापुर ओपन के फाइनल में जीत की बधाई दी है। पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा है, "मैं पीवी सिंधु को पहला सिंगापुर ओपन का खिताब जीतने पर बधाई देता हूं। उन्होंने फिर से असाधारण खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया और सफलता हासिल की है। उन्होंने देश को गर्व महसूस कराया है। आने वाले कई खिलाड़ी उनसे प्रेरणा लेंगे।" पीएम मोदी ने केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के ट्वीट को रिट्वीट किया है।

PV Sindhu

Recommended Video

      PV Sindhu का कमाल, Singapore Open के फाइनल में China की खिलाड़ी को हराया | वनइंडिया हिंदी *Sports

      सिंधु ने चीन की खिलाड़ी को 2-1 से दी मात

      आपको बता दें कि रविवार को पीवी सिंधु ने सिंगापुर ओपन के महिला सिंगल फाइनल में चीन की वांग झी यी को 2-1 से मात दी। तीन सेट के मुकाबले में सिंधु ने 2 सेट जीते तो वहीं चीन की खिलाड़ी ने एक सेट अपने नाम किया। सिंधु ने पहला सेट 21-9 से और तीसरा सेट 21-15 से अपने नाम किया। वहीं दूसरे सेट में सिंधु 11-21 से पिछड़ गई थीं। आपको बता दें कि पीवी सिंधु ने इस साल का यह तीसरा और सिंगापुर ओपन का पहला खिताब जीता है। सिंधु का यह पहला सुपर 500 टाइटल है। इससे पहले सिंधु ने शनिवार को सेमीफाइनल में जापान की निचली रैंकिंग पर काबिज साएना कावाकामी को हराकर फाइनल में प्रवेश किया था।

      आपको बता दें कि पीवी सिंधु और चीन की खिलाड़ी के बीच फाइनल मुकाबला कुल 58 मिनट तक चला। पहले सेट में शानदार शुरुआत के बाद सिंधु दूसरे सेट में लड़खड़ाईं, लेकिन तीसरे सेट में उन्होंने शानदार वापसी करते हुए खिताब अपने नाम कर लिया।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+