'मुझसे अब बर्दाशत नहीं हो रहा, मैं सबको बेनकाब कर दूंगी', पाकिस्तानी महिला खिलाड़ी ने लिया संन्यास

Manaal Khan Retirement: पाकिस्तान में खिलाड़ियों के साथ अक्सर बदसलूकी के कई मामले सामने आते रहे हैं। पाकिस्तान क्रिकेट में भी भेदभाव का आरोप लगाता रहा है। पाकिस्तान के कई क्रिकेटर पक्षपात का आरोप लगा चुके हैं। क्रिकेट के अलावा दूसरे खेलों में भी पाकिस्तान में गहरी पॉलिटिक्स देखने को मिल रही है।

महिला बैडमिंटन खिलाड़ी ने लिया संन्यास

पाकिस्तान की महिला बैडमिंटन खिलाड़ी मनाल खान ने अचानक संन्यास का ऐलान कर दिया है। मनाल खान के मुताबिक पाकिस्तान में खिलाड़ियों को उत्पीड़न और राजनीतिक का शिकार बनाया जा रहा है। जिसके कारण उन्होंने अपने खेल को छोड़ने का फैसला किया।

Manaal Khan 1

इस वजह से लिया संन्यास का फैसला

अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर मनाल खान ने एक लंबा चौड़ा पोस्ट लिखा। मनाल खान के मुताबिक उनके लिए संन्यास लेने का फैसला आसान नहीं था। वह बैडमिंटन से बेहद ही प्यार करती हैं। हालांकि उन्होंने बताया कि अगर वह संन्यास का ऐलान नहीं करती तो मानसिक तौर पर बीमार पड़ जाती। अपने मेंटल हेल्थ पर फोकस रखने के लिए उन्होंने संन्यास लेना ही बेहतर समझा।

सबको बेनकाब करने को तैयार

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि बैडमिंटन से उनका लगाव कभी भी कम नहीं होगा। संन्यास लेते हुए उन्होंने इस बात का भी ऐलान किया कि वह जल्द ही एक वीडियो जारी करेगी। वीडियो के जरिए वह पाकिस्तान के खेल को बर्बादी की ओर ले जाने वाले लोगों के बारे में खुलासा करेगी। बता दें कि मनाल खान बैडमिंटन में तीन बार अंडर 16 और दो बार अंडर-19 नेशनल चैंपियन रह चुकी हैं।

उन्होंने कहा कि अगर मुझे कुछ गलत दिखता है तो मैं अपनी क्षमता के अनुसार इसके बारे में बोलूंगा। पाकिस्तान में, एक एथलीट का जीवन किसी भी तरह से आसान नहीं है, पाकिस्तान में अपने सपने को हासिल करना मुश्किल है। वहां उत्पीड़न, राजनीति और पक्षपात है। मैं बस इतना कहना चाहती हूं कि मैंने जो निर्णय लिया है वह बहुत कठिन है। मनाल ने कहा कि अगला बैडमिंटन टूर्नामेंट उनका आखिरी टूर्नामेंट होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+