China Masters: सात्विक-चिराग ने चीन को जोड़ी को हराकर किया फाइनल में प्रवेश

China Masters: भारतीय बैडमिंटन जोड़ी सात्विक साईराज और चिराग शेट्टी ने चाइना मास्टर्स 750 के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। भारतीय जोड़ी ने चीन के जी टिंग और रेन जियांग यू की जोड़ी को पराजित कर दिया। भारतीय जोड़ी ने इस मुकाबले को सीधे सेटों में 21-15 और 22-20 के अंतर से जीता।

पहले गेम में भारतीय जोड़ी को कोई परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। इस सेट को आसानी से जीतने के बाद अगले सेट में मुकबला कांटे का रहा। बराबरी के बाद भी संघर्ष चलता रहा और अंततः भारतीय जोड़ी ने 22-20 के साथ सेट जीतते हुए यह मुकाबला भी अपने नाम कर लिया।

satwik and chirag

शीर्ष वरीयता प्राप्त भारतीय जोड़ी ने क्वार्टर फाइनल में भी बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। भारतीय जोड़ी ने इंडोनेशिया के लियो रोली और डैनियल मार्थिन को हराया था। यह मुकाबला तीन सेटों तक नहीं जा पाया था। दोनों सेट भारतीय जोड़ी ने आसानी से जीते। सात्विक और चिराग ने 21-16 और 21-14 से मैच अपने नाम कर लिया। टूर्नामेंट का फाइनल रविवार को होगा।

मास्टर्स टूर्नामेंट में जीत से पर्सनल रैंकिंग में भी सुधार होता है। चाइना मास्टर्स BWF वर्ल्ड टूर का पार्ट है। सात्विक और चिराग के लिए फाइनल जीतने का सुनहरा मौका भी है। जीतने पर 11000 पॉइंट्स मिलेंगे, ये पॉइंट्स रैंकिंग में जुड़ेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+