Anant Radhika wedding anniversary: अंबानी-मर्चेंट की शादी में जुटे ग्लोबल स्टार्स, दुनिया ने देखी भारत की धाक
Anant Radhika wedding anniversary: जुलाई 2024 में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी के मौके पर देश-दुनिया की दिग्गज हस्तियां मुंबई में जमा हुई थीं। इस शादी के भव्य आयोजन ने यह स्पष्ट कर दिया कि यह महज एक सेलिब्रिटी जोड़े के निजी जीवन का महत्वपूर्ण क्षण भर नहीं है। यह एक वैश्विक सांस्कृतिक आयोजन है।
एक साल बाद भी जिस बात की सबसे ज़्यादा चर्चा हो रही है, वह यह है कि कैसे अंतर्राष्ट्रीय सेलिब्रिटी, राष्ट्राध्यक्षों और वैश्विक व्यापार जगत की हस्तियों की उपस्थिति ने इस समारोह की भव्यता में चार चांद लगाए। यह एक तरीके से वैश्विक मंच पर भारत की 'सॉफ्ट पावर' को भी नई ऊंचाइयां देने वाला आयोजन साबित हुआ है।

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक के स्टार्स जुटे
हॉलीवुड के ए-लिस्टर्स, खेल जगत की मशहूर हस्तियां, राजनीति के दिग्गज और टेक्नोलॉजी की दुनिया की महत्वपूर्ण हस्तियों ने इसमें शिरकत की। इस शादी की गेस्ट लिस्ट किसी वैश्विक सम्मेलन जैसी ही थी। हालांकि, इस आयोजन को ऐतिहासिक और यादगार बनाने वाली बात यह थी कि इन अंतर्राष्ट्रीय मेहमानों ने भारतीय परंपराओं, रीति-रिवाजों और परिधानों को पूरे सम्मान और उत्साह के साथ अपनाया था। गणमान्य हस्तियों के इस व्यवहार ने इस आयोजन को चकाचौंध भरे भव्य इवेंट से आगे ले जाकर एक सच्चे सांस्कृतिक समागम के पलों में बदल दिया।
यह भी पढ़ें: अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट की शादी: जब पूरी दुनिया ने भारत की भव्यता को सराहा
जब पूरी दुनिया उत्सव के लिए भारत पहुंची
रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और उद्योगपति वीरेन मर्चेंट की बेटी राधिका मर्चेंट की शादी भारत के दो मशहूर परिवारों के बीच निजी उत्सव का मौका भर नहीं था। यह एक ऐसा अंतर्राष्ट्रीय आयोजन साबित हुआ, जिसमें खुशियों के पलों में भारतीय संस्कार घुले थे। यह आयोजन दुनिया भर की संस्कृतियों को जोड़ने वाला पुल भी बना।
इस भव्य आयोजन में बिल गेट्स, मार्क ज़ुकरबर्ग, बॉब आइगर, टोनी ब्लेयर, बोरिस जॉनसन, जियानी इनफैंटिनो और इवांका ट्रंप जैसी मशहूर हस्तियां शामिल हुईं। भारतीय सिनेमा के स्टार्स और खेल जगत की प्रसिद्ध हस्तियों के साथ दुनिया भर से आईं इन मशहूर हस्तियों को घुलते-मिलते और लुत्फ़ उठाते देखा गया। इस समारोह में भारतीय संस्कृति और वैश्विक सहभागिता का संगम देखने को मिला। यह इस बात का प्रमाण भी बनकर उभरा कि भारतीय मेहमाननवाज़ी की परंपराओं में जब अपनत्व का रस मिला हो, तो वह पूरी दुनिया की भाषा बन जाती है।
पश्चिम के सितारे जुड़ गए भारतीय परंपराओं से
इस शादी के आयोजन में शामिल होने के लिए दुनियाभर से चर्चित हस्तियां पहुंची थी। इस दौरान दुनिया भर की मीडिया में सिर्फ़ यही चर्चा नहीं था कि कौन सी हस्तियां इसमें शरीक हुईं, लेकिन यह भी था कि इन ग्लोबल हस्तियों ने कैसे भारतीय संस्कृति को अपनाया। डब्ल्यूडब्ल्यूई के दिग्गज जॉन सीना ने ढोल की थाप पर जमकर डांस किया। किम और क्लोई कार्डाशियन ने बारीक कढ़ाई वाले लहंगे में महफ़िल लूट ली। निक्की हिल्टन रॉथ्सचाइल्ड हाथ से बने हैंडलूम की साड़ी में नजर आईं। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस दोनों ही भारतीय शादी समारोहों से परिचित हैं, लेकिन आयोजन के दौरान रस्मों में उनका उल्लास और शालीन व्यवहार देखने लायक रहा।
इनमें से कई सितारों ने पारंपरिक भारतीय परिधानों में इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर किए थे। इनमें हिंदी कैप्शन और भारतीय रीति-रिवाजों का उल्लेख ने भी सबका ध्यान खींचा। ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। ग्लोबल स्टार्स का भारतीय परिधान में नज़र आना महज़ फ़ैशन स्टेटमेंट भर नहीं था, बल्कि भारत की समृद्ध विरासत और परंपराओं के प्रति एक सच्चा सम्मान था।
यह भी पढ़ें: Throwback: जब अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट के विवाह समारोह ने भारत की सांस्कृतिक भव्यता को वैश्विक मंच पर रखा
ग्लोबल मीडिया की भारत की एक शादी के लिए दीवानगी: समारोह जिससे जुड़ी कई कहानियां
इस शादी को भारत ही नहीं दुनिया भर की मीडिया में ज़बरदस्त कवरेज मिला है। वोग (Vogue), द न्यूयॉर्क टाइम्स (The New York Times), सीएनएन (CNN), बीबीसी (BBC) और पीपल मैगज़ीन (People Magazine) जैसे वैश्विक मीडिया संस्थानों में शादी से जुड़ी खबरें प्रकाशित हुईं। इन रिपोर्ट्स में आयोजन की भव्यता के साथ, समारोह से जुड़े भावनात्मक पहलू पर भी चर्चा की गई। इन रिपोर्ट्स में जहां एक ओर भारतीय परंपरा और फ़ैशन के बारे में बारीकी से बताया गया, दूसरी ओर भारतीय शादी की परंपराओं पर सामाजिक और सांस्कृतिक दृष्टिकोण से भी चर्चा की गई।
इस शादी में आने वाले मेहमान अलग-अलग क्षेत्रों से हैं। इसमें राजनीति, मनोरंजन, टेक्नोलॉजी और खेल जैसे सभी क्षेत्र शामिल हैं। यह दिखाता है कि भारत की सांस्कृतिक प्रभावशीलता अब वैश्विक शक्ति केंद्रों के साथ जुड़ चुकी है। यह सिर्फ़ पैसों का दिखावा भर नहीं था, बल्कि यह समुदाय, परंपरा और संस्कारों का उत्सव था। ऐसे मूल्य जो हमारे जीवन को गहराई और अर्थ देते हैं।
भारत के सॉफ़्ट पावर की जीवंत झलक: देश बना वैश्विक केंद्र
हाल के इतिहास में ऐसे चुनिंदा अवसर ही रहे हैं, जब भारत की सॉफ़्ट पावर को इतने प्रभावशाली ढंग से पेश किया गया हो। यह शादी इस लिहाज़ से भी महत्वपूर्ण है। इस आयोजन का हिस्सा बनने के लिए दुनिया भर से लोग भारत पहुंचे और उन्होंने भारतीयता का उत्सव भी मनाया। अंतर्राष्ट्रीय हस्तियों का भारत की धरती पर एक पारंपरिक, लेकिन व्यक्तिगत समारोह में शामिल होना दुनिया के लिए शक्तिशाली संदेश था: भारत की परंपराओं का सिर्फ़ संरक्षण ही नहीं हो, बल्कि वे गर्व से वैश्विक मंच पर प्रदर्शित भी होनी चाहिए।
अलग-अलग संस्कृतियों से आने वाले सेलेब्रिटी ने जब पूरी गर्मजोशी से संगीत, हल्दी और विवाह से जुड़े दूसरी रस्मों में शामिल हुए, तो यह भारत की सांस्कृतिक समृद्धि की एक मूक लेकिन प्रभावशाली स्वीकृति के तौर पर देखी गई। अंबानी परिवार ने इस सांस्कृतिक समागम की मेज़बानी करके एक परिवार की भूमिका के साथ भारत के सांस्कृतिक दूत के रूप में भी अपनी पहचान बनाई है।
यह भी पढ़ें: अनंत अंबानी नियुक्त किए गए रिलायंस इंडस्ट्रीज के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर, जानिए कितनी मिलेगी सैलरी?
एक ऐसी शादी जिसके उत्सव में दुनिया को एकजुट किया
आज के दौर में वैश्विक पहचान की होड़ में अक्सर हमारी सांस्कृतिक पहचान कमज़ोर होने लगती है। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी इस लिहाज़ से एक नया नज़रिया पेश करती है। सांस्कृतिक पहचान को आधार पर अपनी वैश्विक छवि बनाना। इस विवाह समारोह ने दुनिया को याद दिलाया कि अपनी ज़ड़ों से जुड़े रहना ही सच्ची सुंदरता, गरिमा और जीवन का असली मर्म है।
आज शादी समारोह के एक साल बीतने के बाद भी, लोगों को इस शादी की भव्यता भर याद नहीं है, बल्कि वह अपनापन, श्रद्धा और अद्भुत क्षण याद हैं जब पूरी दुनिया भारतीय धुनों पर थिरकती नज़र आई। अंतर्राष्ट्रीय हस्तियों की पारंपरिक पोशाकों में तस्वीरें, भगवान के सामने झुकना, और नवविवाहितों को आशीर्वाद देने जैसे सभी दृश्य एक निजी समारोह से कहीं आगे भारतीयता के उत्सव सरीखे थे। यह एक ऐसा सांस्कृतिक क्षण था, जिसे दुनिया हमेशा याद रखेगी।
-
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Kal Ka Mausam: Delhi-Noida में कल तेज बारिश? 20 राज्यों में 48 घंटे आंधी-तूफान, कहां ओलावृष्टि का IMD अलर्ट? -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
Gajakesari Yoga on Ram Navami 2026: इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, पैसा-सम्मान सब मिलेगा -
Uttar Pradesh Weather Alert: यूपी में 6 दिन का IMD अलर्ट! 36 जिलों में बारिश-आंधी, Lucknow में कैसा रहेगा मौसम -
IPS Success Love Story: एसपी कृष्ण ने अंशिका को पहनाई प्यार की 'रिंग', कब है शादी? कहां हुई थी पहली मुलाकात?












Click it and Unblock the Notifications