UP News: घात लगाकर बैठा था मगरमच्छ और अचानक किया Attack, मुश्किल से बची किशोर की जान
UP News: उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जनपद में अपने पशुओं को बंधी के किनारे पानी पिलाने के लिए लेकर पहुंचे एक किशोर पर मगरमच्छ ने हमला बोल दिया। मगरमच्छ किशोर को दबोच लिया था। हालांकि उसकी आवाज सुनकर आसपास मौजूद ग्रामीण वहां पहुंच गए।
ग्रामीणों ने लाठी डंडे से पीट कर किसी तरह मगरमच्छ के कब्जे से किशोर को मुक्त कराया। गंभीर रूप से घायल किशोर को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। इस घटना से ग्रामीण में भय व्याप्त है।

यह पूरा मामला सोनभद्र जनपद के घोरावल थाना क्षेत्र के मूर्तियां गांव का है। बताया जा रहा है कि घोरावल थाना क्षेत्र के उम्भा चौकी अंतर्गत मूर्तियां गांव निवासी 11 वर्षीय लवकुश गोंड पुत्र चंद्रेश गोंड गुरुवार को मवेशियों को चराने के लिए गया था।
शाम को वह मवेशियों को समीप में स्थित एक बंधी में पानी पिलाने के लिए लेकर गया। बताया जा रहा है कि इस दौरान एक मगरमच्छ वहां पर घात लगाए बैठा हुआ था। इसी बीच लव कुश जब वहां पहुंचा तो मगरमच्छ ने उस पर हमला बोल दिया।
मगरमच्छ ने लव कुश का बाया हाथ पकड़ लिया इस दौरान लव कुश जोर-जोर से चीखने चिल्लाने लगा। लवकुश की आवाज सुनकर आसपास मवेशी चरा रहे चरवाहे भागे दौड़े बंधी के समीप पहुंचे इस दौरान वहां का नजारा देखकर लोग हैरान रह गए।
उसके बाद चरवाहों ने लाठी डंडा से पीटते हुए मगरमच्छ के चंगुल से किसी तरह लव कुश को मुक्त कराया। उसके बाद लव कुश के परिजनों को सूचना दी गई। सूचना मिलने के बाद परिजन वहां पहुंचे और उसे घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए।
घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उसका प्राथमिक उपचार करने के बाद डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि मगरमच्छ के जबड़े से दवाई जाने के चलते लव कुश के बाएं हाथ की हड्डी टूट गई है और शरीर के अन्य हिस्सों में भी चोट आई है।












Click it and Unblock the Notifications