UP News: भाभी तोड़ रही थी सेम की फलियां, तभी पहुंचे देवर ने किया ऐसा वारदात, नहीं रुक रहे भाई के आंसू
UP News: उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जनपद से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर हर कोई हैरान है। सोनभद्र जनपद में सेम तोड़ने को लेकर हुए विवाद में छोटे भाई ने ऐसा कदम उठाया जिससे बड़े भाई के आंसू नहीं रुक रहे हैं।
दरअसल, यह घटना सोनभद्र जनपद के चोपन थाना अंतर्गत सलखन के बैरहवा टोले की है। गांव में रामसुद्दीन धरीकर अपने परिवार के साथ रहता है। बताया जा रहा है कि मंगलवार की देर शाम रामसुद्दीन की पत्नी संगीता सेम की फलियां तोड़ रही थी। इसी दौरान उसका देवर श्याम वहां पहुंच गया।

श्याम शराब के नशे में धुत था और इसी बीच किसी बात को लेकर देवर और भाभी में कहासुनी हो गई। कहासुनी होने के दौरान देवर ने कुल्हाड़ी उठाई और भाभी संगीता के ऊपर वार कर दिया। सिर पर गंभीर चोट लगने के चलते संगीता वहीं पर गिर गई।
संगीता के जमीन पर गिरने के बाद देवर वहां से भाग निकला। परिवार वाले जब वहां पहुंचे तो लहूलुहान हाल में संगीता को देखकर निजी अस्पताल ले गए जहां से उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल पहुंचने के बाद जांच पड़ताल करने पर चिकित्सकों ने संगीता को मृत घोषित कर दिया।
संगीता की मौत से उसके परिवार में मातम पसर गया और परिजनों के आंसू नहीं रुक रहे हैं। सूचना मिलने के बाद चोपन थाने के प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ प्रताप सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे। थाना प्रभारी ने महिला की लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उन्होंने यह भी कहा कि घटना में प्राप्त तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर देवर की तलाश की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications