भारत का एकमात्र जिला जिसे छूती हैं 4 राज्यों की सीमाएं, पीएम नेहरू ने बताया था 'स्विट्जरलैंड ऑफ इंडिया'

Sonbhadra District: सोनभद्र जिला को मिर्जापुर जिले से 4 मार्च 1989 को अलग किया गया था। क्षेत्रफल की दृष्टि से यह उत्तर प्रदेश का दूसरा सबसे बड़ा जिला है।

Sonbhadra Ka Itihas

Sonbhadra News In Hindi: भारत की भौगोलिक स्थिति को आप अगर पढ़ेंगे तो कई रोचक बातें सामने आएंगी। अक्सर सामान्य ज्ञान की किताब में आप पढ़ते हैं कि किस राज्य की सीमा किस देश से लगती है। किस जिले की सीमा किस राज्य की सीमा से लगती है। लेकिन इन्हीं में आज हम आपलोगों को एक महत्वपूर्ण जानकारी देने जा रहे हैं। आज हम आपको बताएंगे कि भारत का एकलौता जिला कौन सा है जिसकी सीमा 4 राज्यों से लगती है।

यूपी के सोनभद्र जिला से चार राज्यों की सीमाएं छूती हैं
उत्तर प्रदेश का सोनभद्र जिला (Sonbhadra) जिसकी सीमा 4 राज्यों से लगती हैं। इन राज्यों में मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार और झारखंड है। जी हां इन राज्यों की सीमाएं सोनभद्र जिले को छूती है। विंध्य और कैमूर पहाड़ियों में बसा यह जिला खनिज संपदाओं से संपन्न है। क्षेत्रफल के मामले में खीरी के बाद यह उत्तर प्रदेश का दूसरा सबसे बड़ा जिला है। सोनभद्र की जनसंख्या करीब 15 लाख है तथा इसका जनसंख्या घनत्व उत्तर प्रदेश में सबसे कम 198 व्यक्ति प्रति वर्ग किमी है। सोनभद्र सोन नदी के किनारे बसा हुआ है। सोन के अलावा रिहन्द , कनहर , पांगन आदि नदिया भी अपनी छटा बिखेरती हुई सोनभद्र की धरती से गुजरती है।

मिर्जापुर से 1989 में अलग हुआ था सोनभद्र
बता दें कि सोनभद्र (Sonbhadra) जिले की स्थापना 1989 में हुई थी। इसे मिर्जापुर जिले से अलग किया गया था। औद्योगिक इतिहास के लिहाज से भी महत्वपूर्ण है यह जिला। प्रदेश में सर्वाधिक खनिज पदार्थ, बिजली, वन सम्पदा, उद्योग धन्धे उपलब्ध हैं। लोगों का कहना है कि सोन नदी के बहने के चलते इस जिला का नाम सोनभद्र पड़ा। वर्तमान में इस जनपद का मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज है।

पीएम नेहरू ने बताया था स्विट्जरलैंड ऑफ इंडिया
सोनभद्र विंध्य और कैमूर पर्वत श्रंखला के बीच में स्थित है। इसकी प्राकृतिक सुंदरता और पर्वतीय पर्यटक स्थल होने के कारण देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू ने सोनभद्र को स्विट्जरलैंड ऑफ इंडिया की संज्ञा दी थी। वह वर्ष 1954 में चुर्क सीमेन्ट फैक्ट्री का उद्घाटन करने आए थे। सोनभद्र को एनर्जी कैपिटल ऑफ इंडिया भी कहते हैं क्योंकि यहां सबसे ज्यादा पावर प्लांट हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+