Sonbhadra News: छोटी सी लापरवाही बनी जानलेवा, सेल्फी लेने के दौरान दो दोस्त नदी में डूबे, तलाश जारी
Sonbhadra News: उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जनपद में रविवार को नदी के किनारे सेल्फी लेना दो युवकों को महंगा पड़ गया। सेल्फी लेने के दौरान दोनों युवकों का पैर फिसल गया और नदी में समा गए। दोनों के डूबने के बाद उनके साथ मौजूद तीसरा युवक शोर मचाने लगा उसके बाद लोगों को इसकी जानकारी हुई।
सूचना मिलने के बाद परिवार के लोग भी वहां पहुंच गए और पुलिस को सूचना दिया गया। पुलिस ने गोताखोरों को बुलाया और नदी में डूबे हुए दोनों युवकों की खोजबीन शुरू हुई लेकिन रविवार देर शाम तक दोनों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली।

दरअसल, सोनभद्र के ओबरा का कार्यालय में तैनात एक पुलिसकर्मी के यहां मांगलिक कार्यक्रम था। मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गाजीपुर स्थित उसके पैतृक आवास से उसका 25 वर्षीय भतीजा मुकेश कुमार और गाजीपुर का ही रहने वाला अंकित कुमार और प्रयागराज निवासी आशुतोष कुशवाहा ओबरा पहुंचे थे।
बताया जा रहा है कि रविवार को सुरेश आशुतोष और अंकित कुमार रेणु नदी के किनारे घूमने गए थे। घूमने के दौरान ही नदी के ऊपर बने पुल के नीचे तीनों लोग गए और सेल्फी लेने लगे इस दौरान अंकित कुमार का पैर फिसल गया उसे पकड़ने के प्रयास में मुकेश भी नदी में चला गया।
देखते ही देखते दोनों नदी के गहरे पानी में समा गए उसके बाद आशुतोष चिल्लाते हुए आसपास के लोगों को सूचना दिया। सूचना मिलने के बाद जब तक लोग वहां पहुंचते तब तक दोनों युवक नदी की तेज बहाव में बहते हुए काफी दूर जा चुके थे। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से दोनों की खोजबीन शुरू हुई। देर शाम तक दोनों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई थी।











Click it and Unblock the Notifications