सोनभद्रः बोलेरो ने सवारियों से भरे ऑटो में मारी जोरदार टक्कर, दो की मौत

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के पन्नूगंज थाना क्षेत्र के नाकों के पास सवारियों से भरे ऑटो में बोलेरो ने टक्कर मार दी, जिसमें कुल 6 लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए तिएरा सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान दो लोगों की मौत हो गई। जबकि दो लोगों की गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर किया गया और जिला अस्पताल से ट्रॉमा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। जबकि 2 घायलों का इलाज सीएचसी तियारा में किया जा रहा है।

Sonbhadra road accident two people died and four injured

वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। घायल का कहना है कि रॉबर्टसगंज से खलियारी की तरफ ऑटो में बैठकर 4 लोग जा रहे थे कि सामने से आ रही बोलेरो अनियंत्रित होकर टक्कर मार दी, जिसे बोलेरो में बैठे दो लोग सहित कुल 6 लोग घायल हो गए थे। रॉबर्टसगंज से खलियारी मार्ग पर जा रही ऑटो को पन्नू गंज थाना क्षेत्र के नाकों के पास सामने से आ रही बोलेरो ने टक्कर मार दी।

इस टक्कर में ऑटो में बैठे 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि बोलेरो में बैठे 2 लोग भी घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए तियारा सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां 2 लोगों की मौत हो गई। जबकि दो ऑटो सवार की गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया और जिला अस्पताल से वाराणसी ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। वहीं बोलेरो में बैठे दो सवारों का इलाज अभी भी सीएससी तियारा में चल रहा है।

यह भी पढ़ेंः बरेली सड़क हादसाः बेकाबू ट्रक ने पहले पति-पत्नी को रौंदा, फिर वैन में मारी टक्कर, कुल 9 लोगों की मौत

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+