सोनभद्र में बड़ा हादसा: Maha Kumbh 2025 से लौट रहे श्रद्धालुओं की बोलेरो और ट्रेलर में टक्कर, चार की मौत

Sonbhadra Accident: उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में रविवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। Maha Kumbh 2025 स्नान करके छत्तीसगढ़ लौट रहे श्रद्धालुओं की बोलेरो ट्रेलर से टकरा गई, जिससे चार लोगों की मौत हो गई और छह अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। यह हादसा मुर्धवा-अंबिकापुर मार्ग पर बभनी थाना क्षेत्र के दरनखाड़ गांव के पास हुआ। बताया जा रहा है कि श्रद्धालु प्रयागराज में महाकुंभ स्नान करके घर लौट रहे थे, तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर से उनकी गाड़ी भिड़ गई।

sonbhadra road accident Prayagraj mahakumbh

गांव के लोगों द्वारा बताया गया कि सुबह में सभी लोग टहलने के लिए निकले थे। इसी दौरान सुबह करीब 6:30 बजे दोनों वाहनों में भीषण टक्कर हो गई उसके बाद लोग भागते दौड़ते मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल भेजा और मृतकों की शिनाख्त शुरू कर दी।

टक्कर इतनी तेज थी कि बोलेरो के उड़े परखच्चे

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बोलेरो की रफ्तार भी तेज थी और मोड़ पर ट्रेलर से उसकी आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार लोग बुरी तरह फंस गए। स्थानीय लोगों और पुलिस ने किसी तरह घायलों को बाहर निकाला और अस्पताल भिजवाया।

मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे की सूचना मिलते ही मृतकों के परिजन सदमे में आ गए और गांव में मातम छा गया। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में ट्रेलर चालक की लापरवाही सामने आई है, हालांकि मामले की जांच की जा रही है।

मृतकों की पहचान, घरों में मचा कोहराम

इस भीषण सड़क हादसे में जिन चार लोगों की मौत हुई, उनकी पहचान हो चुकी है:

  1. लक्ष्मीबाई (30 वर्ष) पत्नी रामकुमार यादव, निवासी सूरजगढ़, थाना पुसौर, रायगढ़, छत्तीसगढ़
  2. अनिल प्रधान (37 वर्ष) निवासी केसापाली, पुसौर, रायगढ़, छत्तीसगढ़
  3. ठाकुर राम यादव (58 वर्ष) निवासी मानिकपुर, थाना सरैया, सारंगगढ़, छत्तीसगढ़
  4. रुक्मिणी यादव (56 वर्ष) पत्नी ठाकुर राम यादव निवासी मानिकपुर, थाना सरैया, सारंगगढ़, छत्तीसगढ़

पुलिस द्वारा मृतकों के परिजनों को फोन करके घटना की जानकारी दे दी गई है।

छह लोग गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती

  1. हादसे में घायल हुए छह श्रद्धालुओं को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। इनमें दो बच्चे भी शामिल हैं:
  2. रामकुमार यादव (32 वर्ष) पुत्र चक्रधर यादव
  3. दिलीप देवी (58 वर्ष) पत्नी चक्रधर यादव
  4. अभिषेक यादव (6 वर्ष) पुत्र रामकुमार
  5. अहान यादव (4 वर्ष) पुत्र रामकुमार (सभी निवासी सूरजगढ़, थाना पुसौर, रायगढ़)
  6. योगी लाल (36 वर्ष) पुत्र ठाकुर राम
  7. सुलेंद्री देवी (32 वर्ष) पत्नी योगी लाल
  8. हर्षित (3 वर्ष) पुत्र योगी लाल (निवासी मानिकपुर, थाना सरैया, रायगढ़)
  9. पुलिस ने शुरू की जांच, ट्रेलर चालक फरार

हादसे के बाद ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है और उसके खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया गया है। प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को हरसंभव सहायता देने का आश्वासन दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+