Sonbhadra News: नॉनवेज में ज्यादा मिर्च डालने पर पति ने की पत्नी की हत्या, फिर रातभर लाश के साथ सोया

Sonbhadra News: उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जनपद से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। सोनभद्र जनपद में एक शख्स ने नॉनवेज तीखा बनाने पर अपनी पत्नी से विवाद किया और फिर कुल्‍हाड़ी से वार कर उसकी हत्या कर दी।

परिवार वालों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची उसके बाद पति को गिरफ्तार कर ली। पति को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस द्वारा उससे पूछताछ की जा रही है।

sonbhadra-news-husband-kills-wife-over-minor-issue

यह पूरा मामला सोनभद्र जनपद के चोपन थाना क्षेत्र के पतवध गांव का है। बताया जा रहा है कि गांव का रहने वाला कौलेश्वर सिंह मजदूरी करता है। शुक्रवार को शाम का हलवा मजदूरी करने के बाद अपने घर लौटा।

घर पहुंचने के बाद उसने अपनी पत्नी से खाना मंगाया। खाना खाते समय उसने अपनी पत्नी से कहा कि नॉनवेज में मिर्च अधिक हो गया है। नॉनवेज में मिर्च अधिक होने के बाद को लेकर के पति-पत्नी दोनों में कहा सुनी होने लगी।

कहासुनी के बाद दोनों में बात इतनी बढ़ गई की पत्नी गुस्से में डंडा उठाया और पत्नी के ऊपर वार कर दिया। पत्नी को मारपीट कर उसने गंभीर रूप से घायल कर दिया उसके बाद कुल्हाड़ी उठाकर उसने पत्नी को कुल्हाड़ी से काट डाला।

बताया जा रहा है की पत्नी की हत्या करने के बाद वह अपने घर पर ही सो गया। सुबह में उठने के बाद उसके बेटे जब अपनी मां को जगाने लगे तो उसकी मां नहीं उठी। उसके बाद बच्चों ने आसपास के लोगों को बुलाया। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो उसे मृत देखकर लोगों ने पुलिस को सूचना दिया।

सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। पड़ोस के लोगों ने बताया कि पति शराब पीने का आदी था और शराब पीने के बाद पति-पत्नी में आए दिन विवाद भी होता रहता था। फिलहाल पुलिस का कहना है कि आरोपी पति को पकड़ लिया गया है, पूछताछ की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+