Sonbhadra News: शादी में लड़की छेड़ना पड़ा महंगा, घरातियों ने तीन बारातियों को बुरी तरह पीटा, एक की मौत

Sonbhadra News: बारात में अक्सर देखा जाता है कि दूल्हे के दोस्त और बारात में शामिल युवक वधू पक्ष की लड़कियों पर फब्तियां कसते हैं। कुछ जगहों पर लड़की पक्ष के लोग इसे देखकर नजरअंदाज कर देते हैं।

लेकिन कुछ जगहों पर इस बात को लेकर झगड़े होने लगते हैं और शादी की खुशियों में खलल पड़ जाता है। ताजा मामला सोनभद्र का है, सोनभद्र में एक शादी में कुछ ऐसा ही हुआ। यहां दुल्हन पक्ष की लड़की को छेड़ना बारातियों को महंगा पड़ गया।

sonbhadra-news-fight-between-bride-and-groom-for-teasing-girl-at-wedding

इस बात से नाराज घरातियों ने बारात में आये तीन लड़कों की बुरी तरह पिटाई कर दी। जमकर पिटाई के कारण घायल युवकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई। वहीं दो लोगों का इलाज चल रहा है।

यह पूरा मामला सोनभद्र जिले के कोन थाना क्षेत्र के पड़रछ गांव का है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को गांव में एक लड़की की शादी थी। रात को धूमधाम से बारात आई। इसके बाद लड़की के परिवार और रिश्तेदारों ने बारात का स्वागत किया।

इसके बाद द्वारपूजा और शादी की रस्में शुरू हुईं। बताया जा रहा है कि इसी दौरान बारात में आए कुछ लोग एक लड़की को किनारे ले गए और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगे। इसी बीच लड़की के परिवार ने लड़कों को उसके साथ छेड़छाड़ करते हुए देख लिया।

गुस्से में लाल घरातियों ने तीनों युवकों को पकड़ लिया और उनकी जमकर पिटाई कर दी। हालांकि इस दौरान दोनों पक्ष के लोग आमने सामने आ गए लेकिन किसी तरह मामले को शांत कराया गया और घायल युवकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों युवकों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां एक युवक की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे इलाज के लिए बीएचयू ट्रॉमा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि शनिवार को इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई।

मौत के बाद उसका शव जब गांव में पहुंचा तो हाहाकार मच गया। उसके बाद मरने वाले युवक के घरवालों दो भाईयों समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। इस बारे में सीओ चारू द्विवेदी द्वारा बताया गया कि शादी में मारपीट में घायल एक युवक की मौत हुई है। मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+