Sonbhadra: पति से विवाद के चलते महिला कांस्टेबल ने खुद को लगाई आग, अस्पताल में चल रहा है इलाज
Sonbhadra News: पति से विवाद के बाद महिला कांस्टेबल खुद पर तेल उड़ेलकर खुद को आग लगा ली। सोनभद्र जिला अस्पताल से महिला सिपाही को ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है।

Sonbhadra News: खबर उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले से है। यहां एक महिला कांस्टेबल ने पति से विवाद के बाद अपने ऊपर तेल उड़ेलकर खुद को आग लगा ली। महिला कांस्टेबल द्वारा खुद को आग लगाने की सूचना पर पहुंची मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने महिला कांस्टेबल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए वाराणसी के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया है।
यह मामला सोनभद्र जिले के रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र की चुर्क पुलिस लाइन का है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिला कांस्टेबल दीपा यादव का पति अखिलेश यादव उन्नाव जिले में कांस्टेबल के पद पर तैनात है। दोनों के बीच काफी दिनों से विवाद चल रहा है। दीपा यादव रॉबर्ट्सगंज पुलिस लाइन में तैनात हैं। दीपा अपनी मां के साथ किराये पर पुलिस लाइन के चुर्क क्षेत्र में रहती हैं। जौनपुर की रहने वाली दीपा यादव का उसके पति अखिलेश यादव से शुक्रवार रात को फोन पर बातचीत हुई।
फोन पर बातचीत के बाद महिला सिपाही कांस्टेबल दीपा यादव ने ऊपर तेल उड़ेलकर खुद को आग लगा ली। उसकी मां ने गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से वाराणसी रेफर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि पति अखिलेश यादव के पास उसका कोई वीडियो है, जिसको वायरल करने की धमकी देकर उसे परेशान करता था। इसी से परेशान होकर दीपा ने ये कदम उठा लिया है। महिला सिपाही दीपा ने पति पर मुकदमा भी दर्ज कराया हुआ है।
Recommended Video

महिला पति से अलग रह रही है। दोनों में तीन साल से विवाद चल रहा है। एडिशनल एसपी कालू सिंह ने कहा कि महिला सिपाही का अपने पति अखिलेश यादव से विवाद चल रहा था। महिला सिपाही ने उस पर तलाक का मुकदमा भी दायर किया था। बाद में सुलह भी कर ली थी, लेकिन उनके बीच विवाद खत्म नहीं हो पा रहा था। महिला को वाराणसी रेफर किया गया है। एडिशनल एसपी ने कहा, पुलिस इस मामले में जांच-पड़ताल कर रही है और शिकायत मिलने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications